By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अहिल्याबाई होळकर – एक असाधारण जीवन की गाथा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 01 24 at 5.50.36 PM - The Fourth
Fourth Special

अहिल्याबाई होळकर – एक असाधारण जीवन की गाथा

कलियुग में मानो वो पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के संगम के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुई।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:15 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जब भी भारतवर्ष की सबसे महान स्त्रियों का उल्लेख हो, और उनमें अहिल्याबाई होळकर का उल्लेख ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। और हो भी क्यों न? कलियुग में मानो वो पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के संगम के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुई। उनका जीवन व सांस्कृतिक योगदान उन्हें एक अलग ही स्थान दिलाते हैं। तो आइए एक दृष्टि डालें उनके सम्पूर्ण जीवन पर….

जन्म एवं परिवार

अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को अहमदनगर जिले में हुआ था (जिसे उनके सम्मान में अब अहिल्यानगर कर दिया गया हैं)। पिता मानकोजी शिंदे चौंडी गांव के पाटिल थे, तो माता का नाम सुशीला बाई था। यद्यपि उस समय लड़कियां शिक्षण प्राप्त नहीं कर सकती थीं, पर पिता ने अवश्य उन्हें लिखना पढ़ना सिखाया।

इतिहास पटल पर आगमन

अहिल्याबाई का प्रसिद्धि की ओर पदार्पण उस समय हुआ, जब पेशवा बाजीराव के वफादार साथी व माळवा के शासक मल्हारराव होळकर ने उन्हें एक मंदिर में सेवाएं देते हुए देखा। उनके उत्कृष्ट चरित्र से प्रभावित होकर मल्हारराव ने उनके माता पिता से अहिल्या का हाथ मांगा, और आगे चलकर खंडेराव व अहिल्या का विवाह हुआ। बाद में इस दंपति को दो संताने हुई, पुत्र माळेराव व पुत्री मुक्ताबाई।

संघर्षों का प्रारंभ

राजपरिवार में विवाह के पश्चात भी उनका जीवन अधिक समय के लिए सुगम नहीं रहा। पति अल्पायु में एक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, तो ससुर और पुत्र भी एक-एक कर इस दुनिया से चल बसे। ऐसे समय पर अक्सर कोई व्यक्ति पूरी तरह से टूट सकता हैं, लेकिन अहिल्या तो अलग ही मिट्टी की बनी थी। उन्होंने राज्य का कार्यभार अपने हाथों में लिया और स्वयं को पूरी तरह से प्रजा को समर्पित कर दिया।

उत्कृष्ट शासन व उपलब्धियां:

1767 में पूरी शक्ति के साथ वो माळवा की गादी पर विराजमान हुई। 28 वर्षों के उनका शासन हर प्रकार से स्वर्णिम रहा। महेश्वरी साड़ी की बुनाई को बढ़ावा देते हुए, उन्होंने इसका वस्त्र उद्योग स्थापित किया, जिससे बुनकरों को आय का साधन प्राप्त हो सके। यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को ज़रूरी संसाधनों की प्राप्ति हो। उनकी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, जिसपर कम चर्चा होती हैं, वह हैं गोंड और भील जातियों को मुख्यधारा में लाना। कई मौकों पर, उन्होंने सेना का नेतृत्व भी किया और सच्चे योद्धा की भांति लड़ी। पानीपत के तीसरे युद्ध की भीषण पराजय के पश्चात, मराठों के पुनरुद्धार में भी उनकी अहम भूमिका थी।

धार्मिक व सांस्कृतिक योगदान

जिस कार्य के लिए उन्हें सबसे अधिक जाना जाता हैं और जो उन्हें संपूर्ण देश में सम्मान दिलाता हैं, वह हैं ध्वस्त मन्दिरों का पुनर्निर्माण। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण उन्होंने कई मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और कूपों का निर्माण किया। काशी विश्वनाथ मंदिर हो या घृष्णेश्वर और नागनाथ, दशाश्वमेध घाट हो या मणिकर्णिका ये सभी स्थल उन्हीं के कारण आज उत्तम अवस्था में हैं।

मृत्य एवं विरासत

उनका एक लंबा और महत्वपूर्ण घटनाओं से परिपूर्ण जीवन 13 मई 1795 को 70 वर्ष की वृद्ध आयु में समाप्त हुआ। चाहे प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी हो या हैदराबाद के निज़ाम, चाहे एनी बेसेंट हो या जॉन मैलकम, हर किसी ने उनके व्यक्तिव और शासन की सराहना की हैं। ऐसी देवी को हमारा शत शत नमन।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Ahilyabai Holkar, historical women, Indian history, thefourth, thefourthindia, women empowerment, women leaders
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

उच्च शिक्षा संस्थानों के माहौल को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू चिंतित

3 वर्ष पहले

वही दिन, वही दास्तां : फ़ैज़…एक शायर, एक क्रांति और एक अमर आवाज़ का जन्म!

MUDA घोटाले को लेकर विधायकों ने रातभर विधानसभा में किया विरोध प्रदर्शन

रीवा के ‘वाइट टाइगर’ की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद, कौन थे श्रीनिवास तिवारी?

Gaganyaan Mission: भारत फिर इतिहास बनाने की तयारी में

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?