By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में तमिलनाडु के करीब 200 किसान जंतर मंतर पर कर रहे प्रोटेस्ट!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1200 675 21301523 thumbnail 16x9 kisan - The Fourth
India

दिल्ली में तमिलनाडु के करीब 200 किसान जंतर मंतर पर कर रहे प्रोटेस्ट!

2014 के आम चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी कहा करते थे कि, वे सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।

Last updated: अप्रैल 24, 2024 5:27 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

तमिलनाडु के करीब 200 किसान आज फिर से दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान एक पेड़ पर चढ़े नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मी किसानों को पेड़ से नीचे उतारने कि कोशिश कर रहे हैं। यह प्रदर्शन फसल की कीमतों और नदियों को आपस में जोड़ने की मांग को लेकर किया जा रहा है। साथ ही यह किसान प्रदर्शनकारी उन किसानों की खोपड़ी और हड्डियों के साथ आए हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में आत्महत्या की थी। खोपड़ी के साथ किसानों का यह आंदोलन उनकी पहचान बन चुकी है। क्योंकि इससे पहले 2017 में भी किसान इस तरह का प्रदर्शन कर चुके हैं।

नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन, के अध्यक्ष अय्याकन्नू ने आज तक से बात करते हुए कहा कि, ‘2019 के चुनावों के दौरान पीएम ने घोषणा की थी कि, मैं फसलों का दोगुना मुनाफा दूंगा और नदियों को आपस में जोड़ूंगा।’ लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया हैं।

2014 में मोदी जी ने जो वादा किया था वो तो पूरा नहीं किया

केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों को लेकर अय्याकन्नू ने कहा, “2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई, तब तक मैं बीजेपी में ही था। 2014 के आम चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी कहा करते थे कि, वे सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी और मोंसेंटो जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।” अय्याकन्नू ने गन्ने का उदाहरण देते हुए बताया कि, “2014 से पहले गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये प्रति टन था। लेकिन 6 साल बाद यह महज 2,750 रुपये प्रति टन तक ही पहुंच पाया है। मोदी जी ने जो वादा किया था वो तो पूरा नहीं किया और ना ही नए कृषि क़ानूनों में इसका कोई ज़िक्र है।

किसानों की कोई मांग पूरी नहीं की गई

इससे पहले भी साल 2017 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 41 दिन तक चले प्रदर्शन के दौरान इन किसानों ने विरोध प्रदर्शन के लिए कई अलग-अलग तरीकों को आज़माया था। फिर भी इन किसानों की कोई मांग पूरी नहीं कि गई है।

  1. सबसे पहले किसानों ने नर खोपड़ियों के साथ प्रदर्शन किया था। उनके दावे के अनुसार, तब भी यह खोपड़ियां आत्महत्या करने वाले किसानों की ही थी।
  2. फिर इन किसानों ने एक दिन अर्द्ध-नग्न होकर भी प्रदर्शन किया था। भारी गर्मी में किसानों ने सड़क पर लेट कर अपना विरोध दिखाया था साथ ही किसानों ने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ काट ली थी।
  3. इस आंदोलन में सिर्फ पुरुष किसान ही नहीं बल्कि महिला किसान भी शामिल हुई थी।

कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद हो रहा है प्रदर्शन

किसानों ने कहा कि, उन्हें तो प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं थी मगर कोर्ट से आखिरकार उन्हें प्रदर्शन की अनुमति मिल गई। किसानों के मुताबिक, अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे वाराणसी जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।  किसानों ने यह भी कहा कि, उन्होंने पहले भी अपनी मांगों के लिए कई विरोध प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि, हम PM मोदी के खिलाफ नहीं हैं और ना ही हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध है। हम सिर्फ PM मोदी की मदद चाहते हैं।

आखिर किसके कंकालों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं किसान ?

अब सवाल यह उठता है कि,यह सभी किसान आखिर किसकी खोपड़ी की हड्डियों को लेकर यहां जमा हुए हैं ? किसानों का दावा है कि, पिछले एक साल में करीब 200 से ज़्यादा किसानों द्वारा कि गई आत्महत्या का सबूत है। यह खोपड़ियां उन किसानों की है, जिन्होंने कर्ज के बोझ या पानी की कमी के कारण अपने खेतों को सूखता देख आत्महत्या की थी। 

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: #delhi, Aam Aadmi Party, farmers, Kisaan, protest, Tamil Nadu, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260327 WA0009 - The Fourth
Religion

Chaitra Navratri Day 9 मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व, परंपराएं और आध्यात्मिक रहस्य

5 महीना पहले

Kohli ने दिखाई अपनी class, भारत ने final में रखा कदम

Dhamaal 4 को मिला यू ए 13 सर्टिफिकेट, जानिए क्या बदला

टैक्स में छूट तो दी लेकिन जांच के नाम पर प्राइवेसी से कर सकती है सरकार छेड़छाड़!

हरियाणा चुनाव: ‘आप’ जीरो पर आउट, केजरीवाल का होम ग्राउंड, फिर भी नो साउंड!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?