By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
police us 106340960 - The Fourth
World

अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

आंध्रप्रदेश के अमलापुरम शहर के एक ही परिवार के 7 लोग थे।

Last updated: दिसम्बर 28, 2023 1:51 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित भारतीय मूल के एक परिवार के 6 लोगों की मौत। ‘टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ (DPS) ने बताया कि, दुर्घटना 25 दिसम्बर शाम को उस वक्त हुई जब जॉनसन काउंटी के पास एक वैन और एक ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। अधिकारी ने बताया कि, वैन में आंध्रप्रदेश के अमलापुरम शहर के एक ही परिवार के 7 लोग सवार थे।

उनमें केवल लोकेश पोटाबाथुला (43) नामक व्यक्ति की जान बची। वह गंभीर रूप से घायल है। डीपीएस ने 27 दिसम्बर को वैन चालक की पहचान इरविंग के रुशिल बैरी (28) के रूप में की। उन्होंने अन्य मृतकों की पहचान लोकेश की पत्नी नवीना पोटाबाथुला (36) उनके बच्चे कार्तिक पोटाबाथुला (10) और निशिधा पोटाबाथुला (9) और माता-पिता नागेश्वरराव पोन्नाडा (64), सीतामहालक्ष्मी पोन्नाडा (60) के रूप में की। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति भारत से अपनी बेटी नवीना और नाती-नातिन कार्तिक और निशिधा से मिलने आए थे।

दंपत्ति L 1 वीजा पर टीसीएस के लिए काम कर रहा था तथा हादसे में मारे गए लोग मुम्मीदीवरम के विधायक पी. वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार थे। DPS जांचकर्ताओं ने बताया कि, ट्रक काउंटी रोड 1119 के पास राजमार्ग 67 पर दक्षिण की ओर जा रहा था, जबकि वैन उसी क्षेत्र में उत्तर की ओर जा रही थी। तभी ट्रक उत्तर की ओर जाने वाली लेन में प्रवेश कर गया और मिनीवैन उससे टकरा गई। DPS ने कहा कि, दुर्घटना के वक्त बुजुर्ग दंपति और दोनों बच्चों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार 17 वर्षीय दो लड़कों को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि, घटना के बाद राजमार्ग 67 कई घंटों तक बंद रहा, लेकिन बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। DPS ने परिजनों का पता लगाने में सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास, इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ टेक्सास, जॉर्जिया राज्य पुलिस और जोन्स क्रीक पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: america, andhra pradesh, Car accident, Indian family, Indian origin, thefourth, thefourthindia, usa
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 12 at 5.33.51 PM - The Fourth
Music

भोपाल बेस्ड बैंड KILLKOUNT के दिव्यांशु गुप्ता का निधन

2 वर्ष पहले

इंदौर में जी-20 सम्मेलन की तैयारी चालू, 56 दुकानों के व्यंजन चखेंगे

Abstract Artist ‘यायोई कुसामा’ के lens से देखने पर Polka dots जैसा दिखता है ब्रह्मांड!

Gaganyaan Mission: भारत फिर इतिहास बनाने की तयारी में

अमेरिका के गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत से बदसुलूकी !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?