By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Paris 2024 Olympic Medal Tally: भारत 42वें नंबर पर पहुंचा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 08 02 at 4.49.01 PM - The Fourth
Sports

Paris 2024 Olympic Medal Tally: भारत 42वें नंबर पर पहुंचा

भारत की झोली में गोल्ड मेडल एक भी नहीं आया।

Last updated: अगस्त 2, 2024 4:52 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पेरिस ओलंपिक के 6 दिन पूरे हुए, लेकिन भारत की झोली में गोल्ड मेडल एक भी नहीं आया। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर थ्री राइफल पोजिशन में कांस्य पदक जीता। कुसाले ने 451. 4 स्कोर किया। वह तीसरे स्थान पर रहे। भारत ने तीन मेडल जीत लिए हैं, लेकिन गोल्ड का इंतजार अब भी बाकी है। गोल्ड ना जीतने की वजह से ही भारत ओलंपिक के मेडल टेबल में नीचे खिसकता जा रहा है। एक समय भारत मेडल टैली में 27वें नंबर पर था, जो अब 42वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, ओलंपिक की मेडल टैली में चीन का जलवा बरकरार है। चीन 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले नंबर पर है।

वहीं, दूसरे नंबर पर फ्रांस पहुंच गया है। 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल के साथ फ्रांस के पास कुल 27 पदक हो गए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर चीन का पड़ोसी देश जापान है। उसके पास कुल 15 पदक है। इसमें गोल्ड की संख्या 8 है तो सिल्वर पदक 3 और ब्रॉन्ज पदक 4 हैं। भारत को बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से मेडल की उम्मीद थी। गुरुवार को हॉकी में भारत को बेल्जियम से शिकस्त मिली, लेकिन आज उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। हॉकी टीम से भी भारत को मेडल की उम्मीद है

पेरिस 2024 ओलंपिक में पांच रिज़र्व सहित कुल 117 भारतीय एथलीट पदक की तलाश में हैं। लेकिन, भारत ने अब तक ओलंपिक में 35 पदक जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह नॉर्मन प्रिचर्ड का दोहरा रजत था जिसने पेरिस 1900 में भारत का खाता खोला था।

हेलसिंकी 1952 में कुश्ती में कांस्य पदक के साथ केडी जाधव ओलंपिक पदक विजेताओं की सूची में शामिल होने वाले स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट थे। वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी सिडनी 2000 में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं थी। राइफल निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बीजिंग 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे और टोक्यो 2020 में नीरज की भाला जीत से पहले एक दशक से अधिक समय तक ऐसा करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।

8 स्वर्ण सहित 12 पदकों के साथ पुरुष हॉकी का भारत के ओलंपिक पदक तालिका में सबसे बड़ा योगदान रहा है, इसके बाद 7 पदकों के साथ कुश्ती का स्थान रहा है। भारत टोक्यो 2020 से एक स्वर्ण सहित 7 पदकों के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लौटा था और पेरिस 2024 में अपनी उस गिनती को और बेहतर करने की कोशिश करेगा।

ओलंपिक खेल पेरिस 2024 के मेडल टैली में भारतीय एथलीटों के पदक पर नजर डालें। अब तक, भारतीय एथलीटों ने पेरिस 2024 ओलंपिक में तीन पदक जीते हैं, जिसमें तीनों पदक का रंग कांस्य है और भारत को ये तीनों पदक शूटिंग में मिले हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Indian players, KD Jadhav, Lakshya Sen, Olympic medal tally, paris olympics, Paris Olympics 2024, Swapnil Kusale, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

सतपुड़ा भवन की आग बुझ गई..विवाद की चिंगारी जारी!

3 वर्ष पहले

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को जानिए

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

सांप्रदायिक हिंसा की चपेट मे एक बार फिर ‘नुंह’

NEET Result: नीट रिजल्ट में घोटाले का आरोप, परीक्षा रद्द करने की उठी मांग!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?