By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अमेरिकी एजेंसी ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
whatsapp image 2023 11 30 at 11 - The Fourth
India

अमेरिकी एजेंसी ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप

भारत, खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रच रहा था।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 2:37 पूर्वाह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत-कनाडा रिश्तों में तनातनी बनी हुयी थी कुछ समय पहले ये मामला लगभग सुलझ गया था लेकिन अब फिर से एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने भारत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया गया है। जिसके बाद फिर से दोनों देशों के बीच खटास आनी तय है। नया आरोप है कि भारत, खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रच रहा था, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। अब तो अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर इस कथित साज़िश में शामिल होने का आरोप भी लगा दिया है।

कौन है निखिल?

निखिल गुप्ता पर ‘मर्डर फॉर हायर’ और मर्डर फॉर हायर की साज़िश रचने का आरोप लगा है। अमेरिकी कानून व्यवस्था में मर्डर फॉर हायर वाले मामले वो होते हैं, जहां एक शख्स किसी की हत्या के लिए किसी दूसरे शख्स को सुपारी देता है। निखिल के बारे मे बहुत ज्यादा जानकारी नही है बस इतना ही मालूम है कि वो एक भारतीय नागरिक है जो अमेरीका मे रह रहा है, उसे चेक रिपब्लिक ने 30 जून 2023 को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया था। फ़िलहाल उस पर आरोप है कि वो पन्नू को मारने के लिये एक शूटर की तलाश मे था।

अमेरिका में न्यूयॉर्क साउथ जिले के अटॉर्नी ऑफिस ने एक प्रेस रिलीज में दावा किया,

18 जून को नकाबपोश बंदूकधारियों ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक सिख मंदिर के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी थी। निज्जर, पन्नू का सहयोगी था। उसकी तरह ही सिख अलगाववादी आंदोलन का नेता और भारत सरकार का मुखर आलोचक था। अगले दिन 19 जून को निखिल गुप्ता ने एक अमेरिकी अंडरकवर अफसर को बताया कि निज्जर भी टारगेट था और हमारे पास कई और टारगेट हैं। गुप्ता ने कहा कि निज्जर के बाद पन्नू की हत्या के लिए इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है।

AJD ने प्रेस रिलीज़ मे किया ये खुलासा?

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जो प्रेस रिलीज जारी की है, उसमें ‘भारत सरकार के एक कर्मचारी’ का भी ज़िक्र है। रिलीज मे लिखा है – “साल 2023 की शुरुआत में भारत सरकार के एक कर्मचारी ने भारत और अन्य जगहों पर निखिल गुप्ता के साथ मिलकर अमेरिकी धरती पर एक वकील पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।”
इस पूरी प्रेस रिलीज में भारतीय अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है। भारतीय अधिकारी को प्रेस रिलीज में ‘CC-1’ कहके संबोधित किया गया है। निखिल गुप्ता को इसी ‘CC-1’ का सहायक बताया गया है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, “CC-1 ने कई जगह खुद को ‘सीनियर फील्ड ऑफिसर’ बताया है। उसपर ‘सेक्योरिटी मैनेजमेंट’ और ‘इंटेलीजेंस’ की जिम्मेदारी थी।CC-1 ने अपने आप को CRPF का पूर्व कर्मचारी बताया था।”

भारत ने फॉलोअप मे ये कहा

अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की कथित साजिश के लिए भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका की कानूनी कार्रवाइयों के बाद एक अनुवर्ती कार्रवाई में, भारत ने अमेरिका द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं को देखने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सुरक्षा सहयोग मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए एक बयान में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

बागची ने कहा, “हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे।” “हमने यह भी संकेत दिया था कि भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है क्योंकि वे हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालते हैं, और संबंधित विभाग पहले से ही इस मुद्दे की जांच कर रहे थे।”

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: america, canada, Gurpatwant Singh Pannu, india, khalistani, Nikhil Gupta
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

shajapur news - The Fourth
India

शाजापुर में अक्षत फेरी के दौरान पथराव से बढ़ा तनाव

2 वर्ष पहले

पीएम मोदी – कांग्रेस स्टार्टअप नहीं संभाल पा रही, देश संभालने का सपना देख रही !

पैसों के लालच में लि डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे 900 बच्चों की जान !

आज से सितंबर महीने में होने वाले है कई बढ़े बदलाव

वंदे भारत ट्रेन भारत के सभी शहर से जुड़ेगी और सस्ते टिकट, स्लीपर विकल्प को लॉन्च करने की तयारी

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

2 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?