By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 20, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शाजापुर में अक्षत फेरी के दौरान पथराव से बढ़ा तनाव
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
shajapur news - The Fourth
India

शाजापुर में अक्षत फेरी के दौरान पथराव से बढ़ा तनाव

फेरी में लगभग 30 युवक और बच्चे शामिल थे।

Last updated: जनवरी 9, 2024 6:37 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से 8 जनवरी रात को अक्षत फेरी के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इस दौरान मस्जिद के आस पास कुछ लोगों ने फेरी रोकने की कोशिश में पथराव किया जिससे भगदड़ का माहौल बन गया। अक्षत फेरी में लगभग 30 युवक और बच्चे शामिल थे। घटना में एक युवक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पथराव करने वाले 30 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए शहर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस फेरी में सभी हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।

क्या हैं घटना की वजह

पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का मानना है कि, यह घटना धार्मिक भावनाओं को भड़काने की एक कोशिश थी। वहीं कुछ और लोगों का मानना है कि यह घटना दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश भी हो सकती है।

बुलडोजर चलवाने की मांग

जैसे ही इस मामले की जानकारी हिंदू संगठन के बाकी और लोगों को लगी तो सभी कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके साथ ही लोगों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी साथ उनके मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग भी की। पुलिस लगातार लोगों को समझाने और स्थिति को शांत करवाने की कोशिश कर रही है।

उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया

शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में शान्ति है। उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया गया है तथा कार्यवाही जारी है। शाजापुर के मगरिया क्षेत्र में जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद तीन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगाई गई है।

फेरी निकालने की क्या थी वजह

भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली हैं। जिसको लेकर हर शहर, गली, मोहल्ले में उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में अक्षत कलश यात्रा भी निकाली जा रही है। शाजापुर में भी भगवान श्री राम के नाम की संध्या फेरी निकाली जा रही थी। संध्या फेरी से लौटते समय कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Akshat Pheri, Ayodhya, hindu organization, madhya pradesh, mosque, pelted stones, Ram Mandir, Shajapur, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2026 04 02 at 1.25.52 AM - The Fourth
India

Shola Sky Islands of Nilgiris क्यों हैं बेहद खास

7 महीना पहले

आज के दिन अमेरिका के इतिहास की भयानक कहानी

भारत में बढ़ रही मानसिक समस्याएं, आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर

Indore : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी बाणेश्वर लोक

G20 शिखर सम्मेलन का समापन, ध्यान देने वाली मुख्य बातें

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

2 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

2 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?