By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आवेदकों का दावा, वाराणसी चुनाव के नामांकन में हो रही धांधली !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 4 1 - The Fourth
Politics

आवेदकों का दावा, वाराणसी चुनाव के नामांकन में हो रही धांधली !

33 आवेदकों के नामांकन आखिर समय में खारिज हो गए हैं।

Last updated: मई 18, 2024 8:21 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

चुनाव का मौसम चल रहा है और ऐसे में एक ऐसा चुनावी क्षेत्र है जो अचानक से सबकी नजरों में आ गया है। उस चुनावी क्षेत्र का नाम वाराणसी है। कुछ दिन पहले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल करवाया था। जिसके बाद हर किसी की नजर वाराणसी सीट और श्याम पर थी। कई लोग श्याम का समर्थन भी कर रहे थे। जिसके बाद कई और उम्मीदवारो ने भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करवाया था।

लेकिन उन सभी आवेदकों के नामांकन आख़िरी समय में खारिज हो गए और उनमें से बहुत से आवेदकों को पता भी नहीं है कि ऐसा क्यों हुआ है। नामांकन दाखिल कराने वाले करीबन 41 लोग थे। इनमें से 33 लोगों का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम और उनके सहायक ने खारिज कर दिया। जिसके बाद इस बार के चुनाव के लिए वाराणसी क्षेत्र में मात्र 7 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ने के लिए खड़े रह गए हैं। यह आंकड़ा पिछले तीन दशकों में सबसे कम है।

जिन आवेदकों का नामांकन स्वीकार करने के बाद उन्हें बाद में खारिज कर दिया गया, उनमें से 8 आवेदकों ने दावा किया है कि, नामांकन प्रक्रिया में धांधली की गई है। आवेदकों ने इसका आरोप रिटर्निंग ऑफिसर और उनके सहायक पर लगाया है। आवेदकों के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक जानबूझकर शुरुआती समय में नामांकन की प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से कर रहे थे। खासकर उन स्वतंत्र आवेदकों के समय जो भाजपा या आरएसएस से जुड़े हुए नहीं थे। ऐसे 14 निर्दलीय आवेदकों के हलफनामों की जांच में उन लोगों ने घंटों बिता दिए थे। आवेदकों के मुताबिक, उनको नामांकन दाखिल करवाने के आख़िरी दिन में सूचित किया गया था कि उनके हलफनामे में समस्याएं थीं, जैसे की उन्हें शपथ ठीक से नहीं दिलाई गई थी या उनके पास शपथ प्रमाणपत्र नहीं था।

चुनावी दिशानिर्देशों के अनुसार, आवेदक द्वारा अपना नामांकन पत्र जमा करने के तुरंत बाद उसकी शपथ ली जानी चाहिए और अगर उस दिन शपथ नहीं ली गई हो तो दूसरे दिन शपथ की प्रक्रिया हो जानी चाहिए। लेकिन बहुत से आवेदकों का ऐसा कहना है कि, अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर दिया था। एक आवेदक के मुताबिक उसके तीन बार शपथ दिलाने के अनुरोध को सीधा नजरअंदाज कर दिया गया था। श्याम रंगीला का नामांकन भी ये ही वजह देते हुए खारिज कर दिया गया था।

आवेदकों का ये भी आरोप है कि, ये सब नरेंद मोदी के खिलाफ चुनावी क्षेत्र को सीमित करवाने के प्रयास की रणनीति थी। उनका ये भी कहना है कि, भाजपा-आरएसएस से जुड़े उम्मीदवारों के पक्ष के लिए चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

इन आवेदकों के दावों में कितनी सच्चाई है यह हम दावे से तो नहीं कह सकते है, लेकिन नामांकन खारिज होने के पैटर्न में समानता देख लोगों के मन में सवाल तो कई उठ रहे हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: comedian Shyam Rangeela, election, Narendra Modi, nominations, thefourth, thefourthindia, Varanasi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

109462568 - The Fourth
Religion

रामनवमी के 6 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है हनुमान जयंती का उत्सव?

2 वर्ष पहले

भाजपा के 39 में से 12 पर टिकटों के खिलाफ बगावत…

Independence day 2023: भारत ने पूरे किए आजादी के 76 साल

National Film Awards 2023: President Draupadi Murmu विजेताओं को सम्मानित कर रहीं हैं

लोहे के स्क्रैप से तैयार हुई इंदौर के विश्राम बाग में राम मंदिर की प्रतिकृति

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?