By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अयोध्या में स्कूल जा रही छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Ayodhya News A mischievous youth poured petrol on a class 11 student and set her on fire - The Fourth
India

अयोध्या में स्कूल जा रही छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

छात्रा ने सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में कूद कर बचाई जान।

Last updated: दिसम्बर 28, 2023 7:49 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 27 दिसंबर को स्कूल जा रही एक छात्रा पर युवक ने पेट्रोल डालकर उसको जलाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में कूद कर जान बचाई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला नरायनपुर ग्राम पंचायत इलाके का है। यहां की एक छात्रा परशुराम वर्मा 11वीं क्लास में पढ़ती है। रोजाना की तरह 27 दिसंबर को वह अपने स्कूल जा रही थी। तभी उसी दौरान रास्ते में उसी के गांव का युवक मिल गया। छात्रा कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी ने छात्रा पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। अपनी जान बचाने के लिए आग की लपटों से घिरी छात्रा ने पास में एक पानी के गड्डे में छलांग लगी दी।

मौके पर पहुंचे स्कूल वाले

छात्रा के साथ जा रही उसकी सहेलियों ने स्कूल में जाकर मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन के लोग और छात्रा के शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर CO राजेश तिवारी और सपा रूरल मौके पर पहुंचे। छात्रा का हालचाल लिया और परिवार वालों से बात की।

पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर हैं।

आरोपी ने चलाई पुलिस ड्राइवर पर गोली

थाना प्रभारी ओपी राय ने आरोपी आशू को जयसिंह मऊ तिराहे के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। इससे एक गोली पुलिस जीप के चालक विनीत कुमार के पैर में लगी और वह घायल हो गया। जवाबी तौर में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी व घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी तारुन में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गोली लगने से आरोपी घायल

थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि छात्रा की निशानदेही पर आरोपित को तलाशने के लिए पुलिस ने जय स‍िंह मऊ के जंगल में घेरा डाला। वहां आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर‍िंग शुरू कर दी। पुलिस जीप के चालक विनीत को गोली लगने से घायल हो गए तो पुलिस ने भी फायर‍िंग की। इससे आरोपित भी घायल हो गया।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: accuse, Ayodhya, burning, fir, petrol, police, school, thefourth, thefourthindia, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260411 WA0013 - The Fourth
India

Ahmedabad Nilgai Accident: 17 साल के छात्र की मौत के बाद अंगदान से 6 जिंदगियों को नई सांस

2 महीना पहले

Suicide या Murder? OpenAI में काम करने वाले Indian NRI की मौत, एक केस का बनने वाला था गवाह!

608 दिन तारों के बीच बिताने वाली सुनीता विलियम्स का ऐतिहासिक विदाई पल

जादू की छड़ी या धोखाधड़ी? सोशल मीडिया पर ‘चमत्कारी पादरी’ रच रहे धर्मांतरण का खेल!

पवन सिंह के खिलाफ 5 थानों में की गई FIR, आचार संहिता उलंघन करने का लगा आरोप!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?