By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बारिश प्रभावित मैच में पंजाब जीता, बेंगलुरू की होम ग्राउंड पर तीसरी हार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 19 at 10.46.25 AM - The Fourth
Sports

बारिश प्रभावित मैच में पंजाब जीता, बेंगलुरू की होम ग्राउंड पर तीसरी हार

बारिश के कारण मैच 14 overs का कर दिया गया था

Last updated: अप्रैल 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

IPL 2025 के पहले बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उनके होम ग्राउंड M. Chinnaswamy Stadium पर 5 विकेट से हराया। 14 ओवर के इस मैच में बेंगलुरू की बल्लेबाज़ी फ्लॉप रही। वहीं पंजाब ने शानदार गेंदबाज़ी और संयमित बल्लेबाज़ी से लक्ष्य हासिल कर लिया। Chinnaswamy पर बेंगलुरू की यह लगातार तीसरी हार रही।

बेंगलुरू की बल्लेबाज़ी रही बेदम

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच 14 overs का कर दिया गया था। इस मैच में बेंगलुरू की बल्लेबाज़ी बहुत ही खराब रही। Phil Salt (4) और विराट कोहली (1) जल्द ही पैवेलियन लौट गए। विस्फोटक Liam Livingstone (4) और जितेश शर्मा (2) भी कुछ खास नहीं कर सके। ऊपरी क्रम के बल्लेबाज़ों में सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार ही कुछ कर सके। उन्होंने 23 रन की उपयोगी पारी खेली। क्रुणाल पंड्या भी 1 ही रन बना सके। इतनी मुश्किल हालत में एक बार फिर Tim David (50*) ने बेंगलुरू को संभाला। अंत तक not-out रहकर उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। निचले क्रम में मनोज भांडगे (1), भुवनेश्वर कुमार (8) और यश दयाल (0) भी कुछ योगदान नहीं दे पाए। पूरी टीम 14 overs में 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन ही बना सकी।

पंजाब के गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी

पिछले मैच की तरह इस बार भी पंजाब की गेंदबाज़ी शानदार रही। युज़वेंद्र चहल और Marco Jansen ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 2-2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और हरप्रीत ब्रार को भी 2-2 सफलताएं मिली। Xavier Bartlett ने एक विकेट अपने नाम किया।

नेहल वढेरा की ठोस पारी से पंजाब ने मारी बाज़ी

96 रन के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत भी ठीक ही रही। प्रियांश आर्य (16) और प्रभसिमरन सिंह (13) ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 के ही स्कोर पर चलते बने। Josh Inglis (14) और शशांक सिंह (1) भी जल्द ही आउट हो गए, जिससे मैच कुछ देर के लिए रोमांचक हो गया। हालांकि नेहल वढेरा (33*) ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। पंजाब ने 12.4 overs में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।

बेंगलुरू की ओर से Josh Hazlewood सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। उनके अलावा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट हासिल किए। बाकी किसी भी गेंदबाज़ को सफलता नहीं मिली।

निष्कर्ष

चाहे बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाज़ी, पंजाब इस season में अलग ही स्तर का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं बेंगलुरू के साथ एक विचित्र सी समस्या हैं। वे अपने ही होम ग्राउंड M. Chinnaswamy Stadium में लगातार हार का सामना कर रही हैं। बेंगलुरू को अब तीन हार मिली हैं और तीनों इसी मैदान पर हुई हैं। बेंगलुरू को टॉप-4 में अपनी दावेदारी को मज़बूत करने के लिए इस कमज़ोरी पर काम करना होगा।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: ipl 2025, Punjab Kings, rcb, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

12 03 2024 teachers protest in mp news 2024312 17504 - The Fourth
India

भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 चयन पर धरना !

2 वर्ष पहले

कौन है प्रो. नईमा खातून जो 100 साल बाद AMU की बनी कुलपति?

दिल्ली में 3 छात्रों की मौत के बाद, 13 कोचिंग सेंटर सील!

ब्रह्मांड मे दिखे ‘क्वेश्चन मार्क’ की क्या है कहानी

ओणम 2023: साध्य क्या है? जानिए केरल के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?