उत्तर प्रदेश के बदायूं में मामूली विवाद के चलते दो हिन्दू बच्चों की हत्या कर दी गई है। मरने वाले बच्चों की उम्र लगभग 11 और 6 साल थी। यह घटना मंगलवार रात 8 बजे बदायूं सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी की है। आरोपी ने दोनों बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों से ली है और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार की पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद अपना सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि, मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर जा कर विनोद के बेटे आयुष और पीयूष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
आरोपी जावेद का एक दिन पहले बच्चों के पिता से झगड़ा हुआ था। मंगलवार को बच्चों के पिता कहीं काम से गए हुए थे और मां नीचे अपना ब्यूटी पार्लर चला रही थीं। घर पर कोई नहीं था यही मौके का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी घर के अंदर घुस गए और घटना को अंजाम देने के बाद मौका देखकर फरार हो गए।
इस पूरे मामले मे DIG राकेश कुमार ने बताया कि, आरोपी साजिद को पुलिस टीम पकड़ने का प्रयास कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि, वह जंगलों की तरफ भाग रहा था, जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर किया। जिस दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी साजिद मारा गया।
दोनों आरोपियों में से एक आरोपी एनकाउंटर मे मारा गया और दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी की जा रही है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के सैलून को आग के हवाले कर दिया। मोहल्ले मे और कोई अनहोनी ना हो इस वजह से भारी सुरक्षाबल भी तैनात की गई थी। इन दोनों ने आखिर दोनों मासुम बच्चों कि हत्या क्यों करी इस कि असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालांकि, पुलिस टीम इस की जांच पड़ताल पर लगी हुई है।