By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: प्रेस की आजादी में भारत पिछड़ा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 4 2 - The Fourth
India

प्रेस की आजादी में भारत पिछड़ा !

पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे अविकसित देश भी है भारत से आगे।

Last updated: मई 23, 2024 6:43 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

2024 की प्रेस स्वतंत्रता इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इस रिपोर्ट ने देश में प्रेस की आजादी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस इंडेक्स में कुल 180 देशों के नाम शामिल थे और उनमें भारत का रैंक 150 रहा है। एक विकसित देश होने के बावजूद देश का यह रैंक चिंताजनक है। चिंताजनक इसलिए भी क्योंकि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे अविकसित देशों की प्रेस के पास भी भारत से ज्यादा स्वतंत्रता है।

हालांकि, पिछले साल के मुकाबले में इस साल थोड़ा सुधार आया है। पिछले साल भारत का रैंक 161 था। लेकिन इसके पहले की रिपोर्ट को देखा जाए तो 2003 में भारत का रैंक 100 था। इस आंकड़े से यह साफ है कि पिछले दो दशक में भारत में बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी एक चिंता का विषय बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2019 के बीच 40 पत्रकारों की हत्याओं के मामले दर्ज हुए थे। उन मामलों के रिकॉर्ड्स से पता चला कि, आवाज़ उठाने के लिए उन पत्रकारों पर हमला किया गया था।

2014 के बाद प्रेस की आजादी में और गिरावट आ गई है। 2014 के बाद से सरकार या उसकी विचारधारा की आलोचना करने पर पत्रकारों पर हमले बढ़ गए हैं। ऐसे बहुत से मामले देखने मिले हैं, जहां सरकार की आलोचना करने वाले पर पत्रकारों को धमकी, उत्पीड़न और पुलिस निगरानी का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ समय से सरकार के विरोध में बयान देने पर उन पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) और विदेशी योगदान अधिनियम (एफसीआरएफ) जैसी धाराएं लागू होने लगी हैं।

इसके अलावा, वामपंथी का समर्थन करने वाले मीडिया हाउस एनडीटीवी (NDTV) और द वायर (The wire) के दफ्तरों पर सरकार के विरोध में बोलने के लिए 2021 में छापेमारी भी पड़ी थी।

प्रेस ही नहीं बल्कि अब आम जनता की अभिव्यक्ति आजादी में भी रोक लगना शुरू हो चुका है। ऐसे बहुत से मामले सामने आए, जहां सरकार या किसी राजनेता के विरोध में बोलने के लिए उन पर कार्यवाई हो चुकी है। उदहारण स्वरूप, मुंबई के सोमैया स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शेख को सोशल मीडिया पर एक फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट पसंद करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया है। शेख पर सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से “हमास समर्थक, इस्लाम समर्थक और हिंदू विरोधी” विचारों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था।

यह सब देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे कुछ समय बाद देश में प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी नामभर की ही रह जाएगी।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: india, pakistan, Press Freedom, Press Freedom Index report, Sri Lanka, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1709556281664 - The Fourth
India

किसान आंदोलन: 10 मार्च को पूरे देश में ट्रेनें रोकेंगे !

2 वर्ष पहले

Uttarakhand के Pithoragarh में हुआ दर्दनाक हादसा,नदी में गिरी car 6 लोगों की मौत

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी नंबर 1 बना इंदौर

उच्च शिक्षा संस्थानों के माहौल को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू चिंतित

वहीं दिन, वही दास्तां : राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपियों को मौत की सजा सुनाई गई, फिर गांधी परिवार ने किया माफ़!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?