By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: PinkNews के उपर काले छींटे…सबसे बड़े LGBTQ+ मीडिया पोर्टल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1000 - The Fourth
World

PinkNews के उपर काले छींटे…सबसे बड़े LGBTQ+ मीडिया पोर्टल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप

PinkNews पूरी दुनिया में LGBTQ+ की बात रखने वाला सबसे बड़ा न्यूज पोर्टल है। लेकिन अब वहीं के कर्मचारियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Last updated: दिसम्बर 11, 2024 12:33 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

LGBTQ+ समुदाय और उनसे जुड़ा हर पहलू आज मुख्य धारा में चर्चा का विषय है। दो दशक पहले आज जैसी स्थिति की कल्पना करना मुश्किल था। लेकिन साल 2005 LGBTQ+ समुदाय के लिए एक वजह से ख़ास रहा था। उस साल बेंजामिन कोहेन नाम के व्यक्ती ने ‘PinkNews’ की स्थापना की थी। पहले इसे प्रिंट फॉर्मेट मे निकाला गया था, फिर अगले साल इसे आधिकारिक तौर पर 2006 में डिजिटली लॉन्च किया गया।

आज PinkNews, दुनिया के सबसे प्रमुख LGBTQ+ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक, 2005 में यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च हुआ। इसका उद्देश्य LGBTQ समुदाय के अधिकारों, संघर्षों और उपलब्धियों को मुख्यधारा के मीडिया में जगह देने था।

PinkNews की शुरुआत ऐसे समय में हुई जब LGBTQ+ समुदाय को समाज में व्यापक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था। इस प्लेटफॉर्म का मकसद न केवल LGBTQ+ समुदाय से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करना था, बल्कि उनकी कहानियों और सफलता को मनाना भी था। यह मंच समावेशी पत्रकारिता का एक बेहतरीन उदाहरण बना, जहां लोगों की लैंगिक पहचान और यौन अभिरुचि को सम्मान के साथ प्रस्तुत किया गया।

PinkNews ने पालिटिक्स, इंटरटेनमेंट, हेल्थ और कल्चर से जुड़ी LGBTQ+ खबरों को प्राथमिकता देकर मुख्यधारा मीडिया को चुनौती दी। LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों पर खुलकर बात की, जैसे समान विवाह, ट्रांसजेंडर अधिकार और समलैंगिकता के प्रति भेदभाव। लोगों को उनकी आवाज़ और अनुभव साझा करने का अवसर भी देता रहा। कुल मिलाकर, PinkNews ने LGBTQ+ अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई।

PinkNews ने एक क्रांति ला दी थी। PinkNews आज तक छह ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के आर्टिकल पब्लिश कर चुका है जिसमें – जॉन मेजर, टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा PinkNews ने यूनाइटेड किंगडम के अन्य राजनीतिक हस्तियों का भी इंटरव्यू लिया है, जिनमें निक क्लेग और जेरेमी कॉर्बिन भी शामिल हैं, जिन्होंने भी अखबार के लिए लिखा है। इतना ही नहीं जनवरी 2020 को, यूके की सांसद लैला मोरन ने PinkNews के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ही ये खुलासा किया कि वह पैनसेक्सुअल हैं। एक सांसद द्वारा इतने बड़े खुलासे ने तमाम UK को हिला कर रख दिया था।

लेकिन दुर्भाग्यवश दुराचार के खिलाफ़ लड़ने वाली PinkNews ही अब सवालों के घेरे में है। इसके फाउंडर बेंजामिन कोहेन और उनके पति एंथनी जेम्स जो PinkNews के COO पर संगीन आरोप लगाये गये हैं। PinkNews में 2017 से 2024 के बीच काम करने वाले 30 से अधिक व्यक्तियों के इंटरव्यू के बाद वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न की संस्कृति का पर्दाफाश हुआ है। कई ऑफिसयल कंप्लेंट लेटर्स, प्राइवेट ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज, और मेडिकल रिकॉर्ड से भी इसकी पुष्टि होती है।

हालांकि, ये कोई पहला मामला भी नहीं है। कुछ साल पहले भी कुछ गुमनाम लोगों के एक ग्रुप ने PinkNews पर धमकाने और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किये थे। लेकिन वो बात ज्यादा चर्चा मे नहीं आ पाई और रफा-दफा कर दी गई।

हाल ही में इसी मामले से जुड़ी बातचीत में Pinknews के पांच कर्मचारियों ने लंदन के एक पब के बाहर हुई घटना का जिक्र किया। जब PinkNews के एक इवेंट के बाद कुछ वर्कर इकट्ठा हुए थे। आरोप है कि उस दौरान उन लोगों ने COO एंथनी जेम्स को एक जूनियर लेडी वर्कर को ‘गलत तरीके से’ छूते और चूमते देखा था। कर्मचारियों के मुताबिक वह इतने नशे में थी कि उसके लिए खड़े रहना भी मुश्किल था, इस कारण वह इसका विरोध नहीं कर सकी। इवेंट के बाद लोगों ने उस महिला को सुरक्षित घर तो पहुंचा दिया लेकिन किसी ने कहीं शिकायत नहीं की। एक वर्कर ने कहा,कि एंथनी “CEO के पति हैं। कोई क्या करेगा? उन्हें नौकरी खोने का डर था।”

इसी तरह कंपनी के एक अन्य पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि बेंजामिन कोहेन ने शराब के नशे में उनसे पूछा था कि क्या वे उनके घर आना चाहेंगे क्योंकि उनके ‘पति एंथनी घर पर नहीं हैं’। कोहेन ने कई अलग-अलग तरीकों से भी उसके साथ यौन संबंध बनाने के संकेत दिए।जिसके बाद वह बेंजामिन से अकेले मे मिलने से बचने लगा था।

कई महिला कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया कि बेंजामिन और एंथनी ने उनसे सरोगेट बनने की बात की, जो उन्हें असहज और अपमानजनक लगी थी भले ही उन्होंने ये मज़ाक के तौर पर कहा हो। इसके अलावा कई कर्मचारियों ने बेंजामिन कोहेन पर कर्मचारियों को डांटने और नीचा दिखाने का आरोप भी लगाया है।

व्यक्तीगत अनुभवों के अलावा कर्मचारियों ने ऑफिस में नशे और टॉक्सिक कल्चर के बारे में भी कई अहम खुलासे किए हैं।

बेंजामिन कोहेन और एंथनी जेम्स ने इन आरोपों को खारिज किया है और फिलहाल कोई बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन इतना क्रांतिकारी कार्य करने वाले एक मीडिया संस्थान पर इस तरह के आरोप चिंता के साथ-साथ कड़ी जांच का विषय भी हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: benjamin cohen, LGBTQ+, lgbtq+ community, lgbtq+ media, lgbtq+ rights, media scandal, pinknews, pinknews founder, sexual harassment allegations, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 05 08 at 10.43.10 AM - The Fourth
Sports

चेन्नई ने कोलकाता को 2 विकेट से हराकर दी Playoffs की दौड़ में करारी चोट

1 वर्ष पहले

महाराष्ट्र FDA ने निलंबित किया मैकडॉनल्ड्स का लाइसेंस

इंग्लैंड बना रहा कैंसर का इंजेक्शन, 7 मिनिट में हो सकेगा इलाज

इंदौर के उद्योगपति ‘प्रवेश अग्रवाल’ का निधन…घर में आग लगने से हुआ हादसा, पत्नी और बच्चों की हालत गंभीर

Elon Musk ने लॉन्च किया X पर पहला AI chat Tool Grok, सिर्फ प्रीमियम प्लस के लिए

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?