By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 27 at 6.12.59 PM - The Fourth
India

बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !

5 साल बाद फरवरी में फिर सर्दी का यू-टर्न।

Last updated: फ़रवरी 27, 2024 6:19 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बैतूल। फरवरी का महीना भले ही खत्म होने वाला है, लेकिन मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने वापसी कर ली है। छिंदवाड़ा, बैतूल, दमोह और नरसिंहगढ़ में सोमवार को मौसम बिगड़ गया। सिवनी और मंडला में भी बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर ओलों की बारिश हुई है। यह मौसम फिर 5 साल बाद देखने को मिला है। ऐसा ही मौसम साल 2019 में फरवरी के महीने में देखने को मिला था। जहां भारी बारिश के साथ ओले गिरे थे।

ग्राम पंचायत पातरी के रैयतवाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। दामजीपुरा से युनूस खान ने बताया है कि, सोमवार को दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक तेज गरज-चमक होने लगी थी। ग्राम रैयतवाड़ी में ग्रामीण सुकलू मर्सकोले और सुखदेव मर्सकोले की बकरियां गांव के पास खेत में पेड़ के नीचे थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिससे 15 बकरियों की मौत हो गई।

बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर आफत खड़ी कर दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। घोड़ाडोंगरी,शाहपुर,चिचोली भीमपुर ब्लॉक में ज्यादा बारिश की ख़बर है। इससे किसानों के लिए यह बुरी खबर है कि, अगले दो दिनों तक उन्हें इसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि, उनकी गेंहू और चने की फसलों को इस बारिश और औलावृष्टि से नुकसान हो सकता है। साथ ही कई किसानों का कहना है कि, सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि, बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर खेतों में खड़ी है। ओलों की मार के कारण गेहूं की बालियां क्षतिग्रस्त हो जाएंगी और इसका असर हम किसनो की रोजी रोटी पर पढ़ेगा। बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर आफत खड़ी कर दी है।

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ.वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि चक्रवाती घेरे से मौसम में यह बदलाव आया है। वहीं, बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण अगले दो दिन के लिए प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Betul, bhopal, Damoh, imd, madhya pradesh, Narsinghgarh, thefourth, thefourthindia, unseasonal rain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 3 - The Fourth
India

दिल्ली के तिलक नगर में ‘Fussion Car’ शोरूम में हुई फायरिंग !

2 वर्ष पहले

इंदौर की हवा मे घुल रहा नशा, लेकिन शासन – प्रशासन भी मुस्तैद

नेहरा ने ठुकराया T20 कोच का ऑफर, द्रविड़ सहित पूरे कोचिंग स्टाफ का contract बढ़ा!

स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण और उसका वैश्विक प्रभाव

सूरत में BRTS की बस चला रहीं इंदौर की निशा शर्मा

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?