By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: देश का सबसे बड़ा एयर शो मध्यप्रदेश के भोपाल के बड़े तालाब पर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
mpbreaking08476498 750x430 1 - The Fourth
India

देश का सबसे बड़ा एयर शो मध्यप्रदेश के भोपाल के बड़े तालाब पर

एयरशो में 65 लड़ाकू विमान शामिल हैं, जिन्हें आसमान में उड़ाने में महिला पायलट भी शामिल हुई हैं।

Last updated: सितम्बर 30, 2023 3:25 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मशहूर बड़े तालाब के ऊपर एयर शो में अपनी ताकत दिखाई। वायु सेवा के जांबाज फाइटर पायलट्स ने आसमान में हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाकर हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एयरशो में 65 लड़ाकू विमान शामिल हैं, जिन्हें आसमान में उड़ाने में महिला पायलट भी शामिल हुई हैं। कुछ लड़ाकू विमान आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद से उड़ान भरकर भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर कलाबाजियां कर रहे थे. इनमें खास तौर पर तेजस, आकाश गंगा, रुद्र, बादल, शमशेर, त्रिशूल, सारंग, जगुआर और सूर्य किरण फाइटर प्लेंस के प्रदर्शनों ने लोगों का दिल जीत लिया।

एयर शो में चिनूक हेलीकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया जो लोगों के लिए ख़ास आकर्षण था। इस एयर शो के जरिए वायु सेना ने अपनी युद्धक क्षमता का धमाकेदार परिचय दिया है। लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर एयर शो की वीडियो बनाने में भी उत्साह दिखाया।

खराब मौसम के बाद भी वायुसेना के पायलट्स ने उड़ान भर कर साबित किया है कि चुनौतियों का सामना करने के उनके हौसले में मौसम भी बाधा नहीं बन सकेगा. शनिवार सुबह 8:00 बजे के करीब राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस एयर शो को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम था। लोग अपने-अपने घरों की छतों पर भी जुटे थे ताकि वायु सेना के करतब देख सकें।

एयर मार्शल के एक भारती ने बताया कि, एयर शो की थीम ‘पावर बियोंड बाउंड्रीज’ रही। उन्होंने कहा, ‘हम हर साल नए शहर में शो करते हैं। इस बार भोपाल आए। भोपाल अच्छा शहर है। वायु सेना को पसंद आया। फाइटर प्लेंस को बर्ड्स से दिक्कत होती है। सर्वे के अनुसार यहां स्टैंडर्ड हाइट्स पर कम बर्ड्स मिले। यह एयर शो के लिए अच्छा रहा।’

वहीं वायुसेना के जांबाज पायल्ट्स के करतब देखने वाले हजारों बच्चों में भी भारतीय वायुसेना में पायलेट बनने की उम्मीद जगी है। आपको बता दे की इस एयर शो का रिहर्सल पिछले कई दिनों से चल रहा था। भोपाल के वोट क्लब पर इस शो के लिए केवल कार्ड हासिल करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

भारतीय वायु सेना हर साल अपने स्थापना दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में एयर शो का आयोजन करती है, जिसमें शामिल होने वाले लोग वायु सेवा की ताकत देखकर रोमांचित होते हैं। इस बार इसका आयोजन भोपाल में किया गया है।

एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। शो के बाद लौट रही भीड़ की वजह से बड़े तालाब के आसपास के इलाके में जाम की स्थिति बन गई। कमला पार्क, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, राजा भोज सेतु पर हजारों लोग इस जाम में फंसे रहे। गाड़ियां भी रेंग-रेंगकर बढ़ीं। ट्रैफिक पुलिस को इसे सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

MP के शहरों में जुलाई से दौड़ेंगी पीएम-ई बसें, इंदौर से होगी शुरुआत

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

TAGGED: air force, Air show, bhopal, fighter jets
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

24d1 9 copy - The Fourth
India

किसानों और पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद, 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच !

2 वर्ष पहले

वो पुराने दिन : 1965 का भारत-पाक युद्ध, आज ही के दिन भारत के पराक्रम ने पाकिस्तान को खदेड़ा था

गुजरात की बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी 11 दोषियों ने किया सरेंडर !

मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले हुए गिरफ़्तार

क्या सच में तबाही लाने वाली मछली है Doomsday Fish या यह सिर्फ एक myth है?

You Might Also Like

IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?