चाहे भारत हो या पूरी दुनिया, हम सभी AI के ज़माने में प्रवेश कर चुके हैं। इस technology ने इंसानों के कई कामों को आसान बना दिया हैं। आप क्या चाहते हैं बस लिख दीजिए और AI आपको तैयार करके दे देगा। यही AI अब Medical Science में भी प्रवेश कर चुका हैं। हैदराबाद के Niloufer Hospital में देश के पहले बिना सुई वाले AI-based blood test tool को सफलतापूर्वक launch किया हैं। इसका नाम “अमृत स्वस्थ भारत” हैं जो बिना blood की बूंद निकाले चेहरा scan कर ज़रूरी health parameters की जानकारी दे सकता हैं।
ये tool सिर्फ 20-60 seconds में results देता हैं। ये blood pressure और oxygen saturation जैसे vital parameters को measure करता हैं। इसे Quick Vitals ने विकसित किया हैं। इसके साथ ही Niloufer Hospital भारत का पहला Hospital बन गया है जिसने AI-based blood testing tool को use किया है।
अब सवाल उठता है कि ये कैसे काम करता है?
ये tool Photoplethysmography (PPG) का इस्तेमाल करता हैं। ये एक ऐसी technique हैं जो हमारे शरीर को blood के बहाव को light की मदद से मापती हैं। जब दिल धड़कता है, तो हर धड़कन के साथ शरीर के अलग-अलग हिस्सों (जैसे चेहरे या उंगली) में blood की मात्रा थोड़ी बढ़ती और घटती है। PPG इसी बदलाव को पकड़ता है।
जब कोई इंसान इसको use करेगा तो ये उसके चेहरे को scan कर आपको ज़रूरी health parameters जैसे Haemoglobin, Blood Pressure, Stress Level, Respirattory Rate, Oxygen Saturation और दिल की धड़कन को मापेगा।
आज जिन इलाकों में अब भी अच्छी health facilities की कमी हैं, वहां ये tool primary checkup के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। एक आम इंसान जो बिना दर्द या किसी परेशानी के अपना नियमित checkup कराना चाहता हैं। छोटे बच्चे सुई से घबराते हैं तो उनके लिए ये बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोग इसकी मदद से तुरंत जांच कर पाएंगे।