By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: संकट मे सेंसर : भ्रष्टाचार के आरोप मे उलझी CBFC की कैसेट।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 10 03 at 3.19.18 PM - The Fourth
Entertainment

संकट मे सेंसर : भ्रष्टाचार के आरोप मे उलझी CBFC की कैसेट।

ऐसे में इनको सर्टिफिकेशन देने वाला फिल्म सेंसर बोर्ड सुर्ख़ियों में बना रहता है।

Last updated: अक्टूबर 3, 2023 3:26 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सालों से सेंसर बोर्ड की भूमिका पर कई सवाल उठते रहे हैं। पिछले कुछ सालों से कई ऐसी फ़िल्में बन रही हैं जो किसी न किसी विवाद में जरूर घिरती है। ऐसे में इनको सर्टिफिकेशन देने वाला फिल्म सेंसर बोर्ड सुर्ख़ियों में बना रहता है। लेकिन बीते हफ्ते से सेंसर बोर्ड खुद भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से विवादों मे घिर गया है। दरअसल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विशाल ने अपनी मूवी ‘मार्क एंटनी’ की हिंदी रिलीज के वक्त सेंसर बोर्ड द्वारा घूस लेने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले मे ध्यान देने की अपील की है। उनके अलावा हिन्दी सिनेमा के प्रोडुसर रमेश व्यास और केके मेनन स्टारर स्पोर्ट्स फिल्म ‘लव ऑल’ भी कुछ दिनों पहले रिलीज हुयी थी। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश व्यास ने भी ये आरोप लगाया है कि उन्हें भी फिल्म को सर्टिफाई करवाने के लिए CBFC बोर्ड को पैसा खिलाना पड़ा था।

CBFC के पूर्व अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी ने भी इस मामले मे CBFC को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, ‘ विशाल ने सीबीएफ को काफी अच्छी तरह से एक्सपोज़ कर दिया है। सुना था जब ये सरकार बनी थी तो कहा जा रहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन सीबीएफसी खुलेआम खा रहा है। और ये लोग रिश्वत ले रहे हैं, बिना उसके ये लोग हैरेस करते हैं। क्योंकि चेयरमैन न तो ऑफिस आते हैं और न रोज का काम देखते हैं।’

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय तुरंत एक्शन मे आया।

सेंसर बोर्ड पर लगे आरोपों के बाद सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय तुरंत एक्शन मे आ गया। इस घटना पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने तुरंत लिखा, ‘अभिनेता विशाल की ओर से उठाया गया सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को आज ही जांच करने के लिए मुंबई भेजा गया है।’

विवाद के बीच इंडस्ट्री आ रही साथ।

इन सभी आरोपों के बाद इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी को एक लेटर लिखा है। और उनसे भ्रष्टाचार के आरोपियों पर एक्शन लेने को कहा है। साथ ही बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, प्रोडुसर और ऐक्टर एक बड़ी बैठक के लिए एक साथ आने के लिए तैयार है। 10 अक्टूबर को होने वाली सभा में भाग लेंगे। करण जौहर, एकता कपूर सहित फिल्म इंडस्ट्री के कयी लोग एक मीटिंग करेंगे। मीटिंग मे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सहित हिंदी फिल्म उद्योग के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। वे मौजूदा सीबीएफसी विवाद के अलावा, वे फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए भी बातचीत करेंगे। कयी हिंदी फ़िल्मों को रिलीज से संबंधित कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।

You Might Also Like

Sutlaj ओटीटी से क्यों हुई गायब जानिए पूरा विवाद

Dhamaal 4 को मिला यू ए 13 सर्टिफिकेट, जानिए क्या बदला

Welcome To The Jungle 120 करोड़ के पार पहुंची

क्या शुरू हुई Baahubali 3 की तैयारी प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

रीमेक फिल्मों का बढ़ता चलन: हिट या फ्लॉप?

TAGGED: cbfc, Censor Board, Eknath Shinde, Mark Antony, Prime Minister Narendra Modi, South Film Industry
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

112541505 - The Fourth
Health

WHO ने मंकीपॉक्स वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया !

2 वर्ष पहले

उज्जैन में आदिवासी पर तलवार से हमला

ब्राज़ील में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढी मुश्किलें

बाबा रामदेव के 14 पतंजलि प्रोडक्ट्स पर उत्तराखंड सरकार ने लगाया बैन

कमर दर्द से राहत पाने के लिए, डाइट में लाए यह 4 फूड्स

You Might Also Like

eetha-teaser-me-dikha-shraddha-kapoor-ka-dumdar-avtar
Entertainment

Eetha टीज़र में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार

4 सप्ताह पहले
Kedarnath-me-dikhi-sitaro-ki-gahri-aastha
Entertainment

Kedarnath में दिखी सितारों की गहरी आस्था

1 महीना पहले
Kalki 2-ko-aur-bhavya-banane-ki-tyaari
Entertainment

Kalki 2 को और भव्य बनाने की तैयारी

1 महीना पहले
batwara-1947-se-laute-sunny-deol-aamir-khan-aur-santoshi-ki-jodi-phir-karegi-dhamaka
Entertainment

Batwara 1947 से लौटे सनी देओल, आमिर खान और संतोषी की जोड़ी फिर करेगी धमाका

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?