By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: BIFF में छाई ‘Scoop’, करिश्मा तन्ना ने जीता बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
karishma - The Fourth
Entertainment

BIFF में छाई ‘Scoop’, करिश्मा तन्ना ने जीता बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Busan International Film Festival में Scoop ने 2 अवॉर्ड जीते।

Last updated: अक्टूबर 10, 2023 3:08 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जिग्ना वोरा की किताब ‘बिहाइंड द बार्स इन बायकुला’ पर आधारित वेब सीरीज ‘Scoop’ को एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2023 से बेस्ट एशियन टीवी सीरीज कैटगरी में नवाजा गया है। साथ ही करिश्मा तन्ना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। इस सेरेमनी में नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को दो कैटगरी में नॉमिनेट किया गया था। अब इस खुशी को डायरेक्टर ने X हैंडल पर फैन्स के साथ शेयर की है।

Scoop ने जीता Busan International Film Festival में 2 अवॉर्ड

2 नामांकन और 2 ही पुरस्कार। नेटफ्लिक्स पर आई स्कूप को बुसान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई सीरीज और करिश्मा को अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का खिताब मिला है। करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर इस बड़ी उपलब्धि को साझा किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, “और हम इसे घर ले आए। एशियाई सीरीज और सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री के लिए 2 पुरस्कार जीते हैं। यहां नामांकित होना बहुत बड़ा सम्मान था और दोनों श्रेणियों में जीतना बहुत बड़ी बात है। हमारे दिलों में बहुत आभार है। तन्ना ने कहा, “Busan Film Festival में इस सम्मान से मैं वास्तव में विनम्र और उत्साहित हूं। ‘स्कूप’ में जागृति पाठक को जीवंत करना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। यह पुरस्कार पूरी टीम का है जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अथक परिश्रम किया। मैं अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनकी बहुत आभारी हूं, और मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी सीमाओं को पार करना और शक्तिशाली प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।”

‘Scoop’ की कहानी

वेब सीरीज ‘Scoop’ जून, 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज में जून 2011 में गैंगस्टर राजेंद्र निकल्जे उर्फ छोटा राजन के द्वारा रिपोर्टर ज्योतिर्मय डे की हत्या की कहानी दिखाई गई है, जिसके झूठे इल्जाम में क्राइम रिपोर्टर जागृति वोरा को गिरफ्तार किया गया और उन पर केस चलाया गया। सीरीज में करिश्मा तन्ना ने रिपोर्टर का रोल प्ले किया था। इस सीरीज के जरिए एक्टर हरमन बावेजा ने कई सालों बाद पर्दे पर कमबैक किया। सीरीज में करिश्मा तन्ना और हरमन बावेजा के अलावा शिखा तलसानिया, जीशान अय्यूब, देवेन भोजानी, इनायत सूद और प्रोसेनजीत चटर्जी भी नजर आए थे।

हंसल मेहता ने शेयर की न्यूज

हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा की, ‘बुसान फिल्म फेस्ट में स्कूप के लिए दो नॉमिनेशन और दो अवॉर्ड्स। एक बेस्ट एशियन सीरीज और दूसरा बेस्ट लीड एक्ट्रेस का जो कि करिश्मा तन्ना को मिला। पूरी टीम के लिए ये सम्मान की बात है। नेटफ्लिक्स और मैच बॉक्स शॉट्स आपका शुक्रिया। साथ ही पूरी स्कूप टीम को धन्यवाद।’

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

करिश्मा की पोस्ट पर फैंस ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, “आपको और आपकी पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को बधाई।” एक अन्य ने लिखा, “कड़ी मेहनत सफल हुई।”

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

TAGGED: best actress, busan international film festival, hansal mehta, karishma tanna, scoop, web series
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 28 at 12.33.43 PM - The Fourth
India

क्यों हुए पुराने ज़ख्म फिर हरे? अक्कू यादव केस आया फिरसे ट्रेंड में

1 वर्ष पहले

पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ़ यौन शोषण का आरोप

वाराणसी को मिली क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, भगवान शिव की थीम पर बनेगा

Varanasi: सीवर समस्या के चलते भाजपा पार्षद पति और JE बने बंधक!

ICC ने श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित, जिम्बाब्वे के बाद दूसरा देश बना

You Might Also Like

article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 01 16 at 2.34.02 PM - The Fourth
Entertainment

सैफ अब सेफ… लेकिन सिक्योरिटी के बावज़ूद कैसे हुई हमलावर की घर में एंट्री – एक्जिट?

1 वर्ष पहले
AAAAQSA2haOKiB bzS3PkO7QfudBjV9isQZ1 T 3ZiCctcyEvcC5b8YERLJqXk5sc5c9eU2KC80dwWSJaLfnmQzR 4xpxA2sQp5uJ0gnly8OJh5M3qdD2vxFGmao fMnUE5tJK2xVycXjsSiYJYnQg 1 - The Fourth
Entertainment

‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!

1 वर्ष पहले
Golden Globe Awards 2024 scaled 1 1 - The Fourth
World

ग्लोबल गोल्डन अवार्ड्स 2025…किसने क्या जीता?

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?