By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मोहन यादव का बड़ा टेस्ट, मजबूत शिवराज से मुकाबला
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 24 at 2.42.51 PM - The Fourth
Politics

मोहन यादव का बड़ा टेस्ट, मजबूत शिवराज से मुकाबला

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए MP में BJP को शत-प्रतिशत जीत की जरूरत है।

Last updated: अप्रैल 24, 2024 2:45 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनावों मे BJP के मिशन 400 पार मे मध्य प्रदेश अहम भूमिका निभाने वाला है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए MP में BJP को शत-प्रतिशत जीत की जरूरत है। इस दौरान नए सीएम डॉ. मोहन यादव का भी कठिन टेस्ट होने वाला है। बड़े टेस्ट में उनका मुकाबला किसी अन्य से नहीं बल्कि पूर्व सीएम शिवराज से ही है। दरअसल, मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। शिवराज की लीडरशिप मे भाजपा छिंदवाड़ा छोड़ 28 सीटों पर विजयी रही थी। सीएम के पद से उतरने के बाद भी शिवराज की लोकप्रियता बरकरार है। जिसका नज़ारा कई जनसभाओं मे देखा जा चुका है। महिलाओं से भाई – बहन का रिश्ता और उनकी मामा वाली मजबूत छवि सफलता का रामबाण मानी जाती है। अगर मोहन को शिवराज की छाया से बाहर निकलना है, तो उन्हें शिवराज के ही पुराने रिकॉर्ड और कॉंग्रेस के सभी सीट जीतने वाले रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा। वो ये करिश्मा कर पाते हैं तो, पार्टी और देश की राजनीति मे उनका कद काफी विराट हो जाएगा।

शिवराज का शानदार प्रदर्शन

शिवराज सिंह की विनम्र छवि उनकी राजनीतिक पूंजी है। वे पहली बार 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 8 से 13 दिसंबर 2013 सीएम रहे फिर 14 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक मुख्यमंत्री बने रहे। 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी, जो कि 15 महीने में गिर गई। इसके बाद 23 मार्च 2020 को चौथी बार शिवराज सीएम बने और कार्यकाल पूरा किया। उनके नेतृत्व मे साल 2014 में बीजेपी ने MP की 27 सीटों पर अपना झंडा गाड़ा था। गुना और छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के खाते में गईं थीं। उस सरकार में मध्यप्रदेश से 6 मंत्री बनाए गए थे। 2019 लोकसभा मे कांग्रेस से गुना सीट भी छिन गई। बीजेपी ने 28 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। पिछले विधानसभा चुनावों मे भी उनके मास्टरस्ट्रोक की वजह से भाजपा को MP मे भारी बहुमत से जीत मिली थी।

सिर्फ एक बार ही किसी पार्टी ने जीती है सभी सीट

मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर जीत आसान नहीं है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कमलनाथ और उनका परिवार लगातार 9 बार से जीत दर्ज कर रहा है। पिछली बार सिर्फ इसी सीट को भाजपा नहीं जीत सकी थी। 84 के सीख दंगों के बावजूद इंदिरा गांधी की हत्या से सहानुभूति की लहर चल पड़ी थी। इसी वजह से कांग्रेस ने मध्यप्रदेश(अविभाजित) की सभी 40 सीटें जीत ली थीं। तब मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अर्जुन सिंह का शासन था।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: bjp, cm mohan yadav, congress, lok sabha, Lok Sabha election, madhya pradesh, Mohan Yadav, Shivraj Singh Chauhan, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

img 7198 1 - The Fourth
World

दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल भारत में बना

3 वर्ष पहले

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग भिखारी के साथ मारपीट !

पीएम मोदी – कांग्रेस स्टार्टअप नहीं संभाल पा रही, देश संभालने का सपना देख रही !

Indore: लोकसभा चुनाव के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक!

इंदौर में हाईकोर्ट की सख्ती का असर, BRTS हटाने का काम तेज

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?