By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आज की तारीख – 40: मैरी और पियरे क्यूरी ने खोजा रेडियम, कैंसर के इलाज को बनाया आसान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
in 1903 the physics nobel prize was awarded to pierre curie marie curie and henri becquerel - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 40: मैरी और पियरे क्यूरी ने खोजा रेडियम, कैंसर के इलाज को बनाया आसान

मैरी क्यूरी को रेडियम की खोज ने पूरी दुनिया में ख्याति दिलाई लेकिन वही रेडियम उनकी मौत कारण भी बन गया।

Last updated: दिसम्बर 21, 2024 2:46 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हाल ही में रूस से ये ख़बर आई की वहां कैंसर से जुड़ी वैक्सीन बना ली गई है। ये दावा कितना सत्य है ये तो समय ही बतायेगा, लेकिन एक बात बिल्कुल सत्य वो ये कि कैंसर के इलाज में एक तत्व ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। तत्व का नाम है ‘रेडियम’ जिसे 1898 में आज ही के दिन यानी 21 दिसम्बर को खोजा गया था। 1980 के दशक के शुरुआत तक रेडियम का उपयोग उन गहरे कैंसरों तक पहुंचने के लिए किया जाता था, जहां एक्स-रे नहीं पहुंच पाते थे।

फ्रांसीसी वैज्ञानिक मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी की इस खोज ने न केवल विज्ञान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि मेडिकल, फिजिक्स और केमिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांति ला दी। रेडियम की खोज को 125 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन इसका महत्व आज भी उतना ही है। यह न केवल विज्ञान के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है।

रेडियम की खोज की कहानी शुरू होती है ‘पिचब्लेंड’ से। मैरी क्यूरी, जो उस समय एक युवा वैज्ञानिक थीं, उन्होंने यूरेनियम की रेडियोएक्टिविटी पर अध्ययन करना शुरू किया। उन्होंने देखा कि यूरेनियम के अलावा भी पिचब्लेंड में एक और तत्व है जो तेज रेडियेशन फैलाता है।

लगभग चार साल तक अत्यंत लगन से रिसर्च करने के बाद उन्होंने रेडियम क्लोराइड को अलग करने में सफलता प्राप्त की। इसे उन्होंने “रेडियम” नाम दिया, जो लैटिन शब्द “रेडियस” से आया है, जिसका अर्थ है “किरण ।”

रेडियम का उपयोग कैंसर के इलाज में रेडियोथेरेपी के रूप में किया गया। यह पहली बार था जब विज्ञान ने यह समझा कि रेडियोएक्टिव तत्वों का उपयोग मानव शरीर की बीमार सेल्स को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। इस खोज ने यह साबित किया कि एटम अटूट नहीं हैं, और इससे एटम फिजिक्स का क्षेत्र भी और विकसित हुआ। आइंस्टीन और रदरफोर्ड जैसे वैज्ञानिकों ने भी इस खोज के आधार पर नए सिद्धांत दिए।

रेडियम की रेडियोएक्टिविटी ने एनर्जी प्रोडक्शन की अवधारणा को जन्म दिया। यह परमाणु ऊर्जा और एटम बम की खोज की नींव साबित हुआ। मैरी क्यूरी को रेडियम और पॉलोनियम की खोज के लिए 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पहली बार था जब किसी महिला को विज्ञान के क्षेत्र में यह सम्मान मिला।

हालांकि इसके खतरनाक पहलू भी थे। रेडियम से निकलने वाले रेडियेशन ने कई वैज्ञानिकों और कामगारों की जान ले ली। मैरी क्यूरी के मौत की वजह भी रेडियम ही बना। उन्हें अप्लास्टिक एनीमिया हो गया था। माना जाता है कि ये लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहने से होता है।

रेडियम की खोज ने आधुनिक भौतिकी और रसायन विज्ञान को नई दिशा दी। यह खोज परमाणु युग की नींव थी। आज भले ही रेडियम का उपयोग सीमित हो गया है, लेकिन इसके प्रभाव को हम हर जगह देख सकते हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: cancer, chemistry, discovery, innovation, mary curie, medical science, physics, pierre curie, radiation, radioactive, radioactivity, radiotherapy, radium, science history, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 12 04 at 2.11.21 PM - The Fourth
Cities

देशभर के विमान यात्रियों की फजीहज….Indigo का सिस्टम फैल

9 महीना पहले

थैंक यू, वंदे मातरम, जयहिंद जैसे नारे नहीं लगाएं सांसद

क्या हैं दिवाली से जुड़े कम ज्ञात रोचक तथ्य?

बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !

मुंबई में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर रही युवती ने की आत्महत्या !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?