By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट शुरू, RJD को लगा बड़ा झटका
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
l110 11341605465618 - The Fourth
Politics

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट शुरू, RJD को लगा बड़ा झटका

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है।

Last updated: फ़रवरी 12, 2024 4:06 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नीतीश कुमार और बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन खास है। बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है। सभी दलों के विधायक सदन में पहुंच गए हैं। RJD से नाता तोड़ 28 जनवरी को NDA के साथ नई सरकार बनाने वाले नीतीश को आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण देना होगा और सदन में सबसे पहले अपनी सरकार के बहुमत को लेकर वोटिंग का प्रस्ताव रखेंगे। अगर वह बुहमत परीक्षण में फेल होते हैं तो क्या होगा, आखिर यह फ्लोर टेस्ट होता कैसे है।

RJD के 3 विधायकों ने बदला पाला

RJD के विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी ने पाला बदल लिया है। वह विधानसभा में सत्ता पक्ष के साथ बैठे हैं। इसके अलावा RJD विधायक प्रह्लाद यादव ने भी पाला बदल लिया है। इससे फ्लोर टेस्ट के दौरान क्रॉस वोटिंग तय मानी जा रही है।

फ्लोर टेस्ट क्या होता है ?

फ्लोर टेस्ट किसी भी गठबंधन सरकार के मामले में मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को विश्वास मत पेश करने के लिए किया जाता है। इससे यह जाना जाता है कि, क्या सीएम को विधानसभा में बहुमत प्राप्त है या नहीं। यह संसद और विधानसभा दोनों जगह होता है।

कौन करवाता है फ्लोर टेस्ट ?

फ्लोर टेस्ट राज्य के विधानसभा अध्यक्ष या उनकी गैर मौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर कराते हैं। अध्यक्ष के ना होने पर अस्थाई तौर पर प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। फ्लोर टेस्ट में राज्यपाल का काम सिर्फ आदेश देने का होता है। इसमें राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती है। इसमें विधानसभा में विधायक पेश होकर अपना वोट करते हैं।

फ्लोर टेस्ट की क्या है प्रक्रिया?

किसी भी सदन में चर्चा के बाद स्पीकर वहां मौजूद विधायकों से गुप्त मतदान से समर्थन या विरोध में वोटिंग कराते है। अगर विश्वास मत प्रस्ताव के समर्थन में ज्यादा विधायकों ने वोट किया तो तब माना जाता है कि, सरकार को सदन में बहुमत हासिल है।

फ्लोर टेस्ट में फेल हुए तो क्या?

नीतीश कुमार को फ्लोर टेस्ट देते हुए दिखाना होगा कि, उनके पास जरूरी बहुमत का आंकड़ा है। जब भी सरकार के पास बहुमत होने पर सवाल उठाए जाते हैं तो बहुमत का दावा करने वाले सीएम को अपने सभी विधायकों से वोटिंग करवानी होती है। जितने भी विधायक विधानसभा में पेश होते हैं, उनके ही वोट गिने जाते हैं। अगर कोई सीएम बहुमत परीक्षण में फेल हो जाता है, तो उसे इस्तीफा देना पड़ता है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Bihar, Bihar assembly, Floor test, NDA, Nitish Kumar, RJD, thefourth, thefourthindia, vidhan sabha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1 - The Fourth
World

Art vs Not Art : कलाकार ने जमा किया खाली canvas, लगा केस

2 वर्ष पहले

आज की तारीख – 41: पहला मानव क्लोन बनाने की घोषणा…अफ़वाह या सच्चाई आज तक पता नहीं!

मानसून में बढ़ा डेंगू और टाइफाइड का खतरा!

ओशो रजनीश : भगवान, अपवाद या सिर्फ विवाद!

मुख्तार के अलावा इन घटनाओं पर भी उठे थे सवाल, ‘सुनियोजित हत्या’ का नाम दिया गया

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?