By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सिखों पर राहुल की टिप्पणी के बाद गांधी के घर के बाहर प्रर्दशन, पन्नू ने किया राहुल का समर्थन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
gandhi protest 1726052969061 1726052990357 - The Fourth
India

सिखों पर राहुल की टिप्पणी के बाद गांधी के घर के बाहर प्रर्दशन, पन्नू ने किया राहुल का समर्थन

अमेरिका में इंटरव्यू के दौरान राहुल ने भारत के सिख समुदाय पर दिया था बयान।

Last updated: सितम्बर 12, 2024 4:55 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अमेरिका में अपने इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने भारत में सिख समुदाय की स्थिति पर एक बयान दिया था। उस बयान से देश में कई सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बयान से नाराज़ भाजपा समर्थक सिख समूह ने दिल्ली में गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जनपथ रोड पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की थी। साथ ही सभी प्रदर्शनकारियों ने राहुल से माफ़ी मांगने की भी मांग की हैं।

दरअसल, अमेरिका में इंटरव्यू के दौरान अपने सामने पगड़ी पहने बैठे व्यक्ति का नाम पूछते हुए राहुल ने कहा था कि, “लड़ाई इस बात पर है कि क्या उन्हें (सिख समुदाय को) भारत में सिख के तौर पर पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी? या क्या उन्हें, भारत में सिख के तौर पर कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी? या क्या उन्हें, सिख के तौर पर गुरुद्वारा जाने की इजाजत दी जाएगी? लड़ाई इसी बात पर है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।”

राहुल के इसी बयान से भड़के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि, राहुल को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भारत और सिखों की छवि खराब करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, विरोध प्रदर्शन के दौरान गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए और 1984 में देश में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

इसके अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के बयान पर देश की सुरक्षा और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और बयान को निराधार और भ्रामक बताया है।

इन सबके बीच एक ऐसा शख्स भी है जो भारतीय नागरिक नहीं है, लेकिन फिर भी वो इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। वो शख्स खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस का लीडर “गुरपतवंत सिंह पन्नू” है। पन्नू ने राहुल के बयान के बाद खालिस्तान की मांग को जायज ठहराया है। पन्नू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, भारत में सिखों के अस्तित्व पर खतरे के बारे में राहुल का बयान न केवल साहसिक और अग्रणी है, बल्कि 1947 से भारत में लगातार शासन के दौरान सिखों द्वारा सामना किए गए उत्पीड़न के इतिहास में निहित भी है।

राहुल के बयान से देश में हलचल मच गई है और विपक्षी नेताओं द्वारा उनसे माफी की मांग की जा रही हैं। हालांकि, राहुल ने अभी तक अपने बयान पर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: currentaffairs, demonstration, gandhihouse, india, newsupdate, pannusupport, politicalcomment, politicalsupport, protest, publicprotest, rahulgandhi, rahulgandhicomments, sikhcommunity, sikhissues, sikhprotest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 11 at 4.59.19 PM 2 - The Fourth
World

Money Laundering केस मे vivo और lava कंपनी के अधिकारी सहित 4 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

‘Raja Shivaji’ के लिए सलमान और अभिषेक ने नहीं ली कोई फीस

वृंदावन में बंदरों से President Murmu की सुरक्षा, लंगूर के कटआउट और वनकर्मी तैनात

सहेली के साथ स्कूटी सीखने गई युवती के साथ हुआ गैंगरेप !

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?