By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Chakravarthy के चक्रव्यूह में कीवी, सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 03 at 9.50.43 AM - The Fourth
Sports

Chakravarthy के चक्रव्यूह में कीवी, सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर!

भारतीय टीम ने लीग स्टेज के अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की।

Last updated: मार्च 3, 2025 9:56 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच भारत ने न्यूज़ीलैंड को 44 रनों से शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। भारतीय टीम ने लीग स्टेज के अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की। दोनों टीमें पहले ही सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

बेहद ही खराब शुरुआत!

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और कप्तान Mitchell Santner ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। भारतीय कप्तान Rohit Sharma (15) और Shubman Gill मात्र 2 के स्कोर पर चलते बने। अपना 300वा मैच खेल रहे Virat Kohli (11) अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे, मगर Glenn Phillips ने एक बेहद शानदार कैच पकड़कर उन्हें पैवेलियन भेज दिया। आईसीसी प्रतियोगिताओं में अक्सर न्यूज़ीलैंड से हमें कांटे की टक्कर देखने को मिलती हैं और आज भी कुछ वैसा ही हुआ। 30 के स्कोर पर हमारे टॉप तीन बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे और परिस्थिति बहुत ही विकट थी।

Shreyas-Axar ने मुश्किलों से निकाला!

इस संकट भरे समय में Shreyas Iyer (79) और Axar Patel (42) ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़कर भारत को मुश्किलों से बाहर निकाला। पिछले कुछ समय से Axar Patel भी टीम को अच्छा योगदान दे रहें हैं लेकिन वर्तमान में मध्यक्रम अथवा पूरी टीम में सबसे अधिक consistent बल्लेबाज़ यदि कोई हैं तो वो Shreyas Iyer ही हैं। हालांकि उन्हें Virat और Rohit जितना महत्व नहीं मिलता, लेकिन काफी बार उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा हैं। 2023 विश्वकप में भी 11 मैचों में 530 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले Iyer अपना Annual Contract गंवा चुके थे। KL Rahul (29) भी फिर से शुरुआत को एक अच्छे स्कोर में तब्दील नहीं कर पायें। अंत में हार्ड हिटर Hardik Pandya (45) ने कुछ तगड़े शॉट्स दिखाकर भारत को 249 तक पहुंचाया, जो कि इस साल दुबई के स्टेडियम में पहली पारी का सर्वाधिक स्कोर हैं।

अच्छी गेंदबाज़ी और बेहतरीन फील्डिंग!

इस मुकाबले में भी कीवियों ने गेंद से अच्छा खेल दिखाया। Matt Henry ने 5 विकेट झटककर भारत को अच्छाखासा परेशान किया। कीवी कप्तान Mitchell Santner, Rachin Ravindra, Kyle Jamieson को एक-एक सफलता मिली। लेकिन जिसने सबसे अधिक प्रभावित किया वो हैं न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग। बाउंड्रीज और सिंगल्स रोकने के अलावा, कीवी खिलाड़ियों ने शानदार कैच भी पकड़े। विशेष रूप से Glenn Phillips और Kane Williamson ने शानदार कैच पकड़कर सभी को प्रभावित किया। इन शानदार क्षेत्ररक्षण प्रयासों के कारण भारत लगभग 40-50 रन कम बना सका।

Kane की उम्दा पारी पर फिरा पानी!

इस पिच पर 250 का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही। Rachin Ravindra (6) जल्द ही आउट हो गए। हालांकि Kane Williamson (81) और Will Young (22) ने दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर कुछ हद तक टीम को संभाल लिया। Kane ने एक छोर संभाले रखा और उम्दा बल्लेबाज़ी की लेकिन दूसरी तरफ से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अंत में Santner (28) ने कुछ अच्छा खेल दिखाया मगर उनकी ये पारी भी किसी काम न आ सकी और टीम केवल 205 पर ही सिमट गई।

फिरकी गेंदबाज़ों का बोलबाला!

दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे Varun Chakravarthy ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटककर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उनके अलावा Kuldeep Yadav को 2, वहीं Axar Patel, Ravindra Jadeja और Hardik Pandya को एक-एक विकेट मिला। Varun Chakravarthy “मैन ऑफ द मैच” चुने गए।

सेमी-फाइनल की तस्वीर साफ!

अब पहले सेमी-फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं दूसरे सेमी-फाइनल में दक्षिण अफ्रीका न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी। 2023 विश्वकप में भी यहीं चारों टीमें अंतिम-4 में पहुंची थी। हालांकि भारतीय फैंस ये नहीं चाहेंगे कि जो परिणाम हमें 2023 के फाइनल में देखने को मिला था कुछ वैसा ही इस बार भी देखने को मिले।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: champions trophy 2025, cricket, icc, india vs new zealand, indian cricket team, thefourth, thefourthindia, varun chakravarthy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले

Moto G14: 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा

इंदौर में अगस्त में पहली बार तेज बारिश,शहर में अब तक 24 इंच पानी गिरा

Chaitra Navratri Day 9 मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व, परंपराएं और आध्यात्मिक रहस्य

आज की तारीख – 7: विश्व को हिला देने वाली ‘Wikileaks’ की स्थापना !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?