By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Cochin University भगदड़ में 4 छात्रों की मौत, 70 से अधिक छात्र घायल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cochin Kerala 1700968988399 1700968988764 - The Fourth
India

Cochin University भगदड़ में 4 छात्रों की मौत, 70 से अधिक छात्र घायल

छात्र मशहूर सिंगर निकिता गांधी के म्यूजिक कॉन्‍सर्ट में उनका कार्यक्रम देखने पहुंचे थे।

Last updated: नवम्बर 27, 2023 5:54 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

केरल में Cochin University of Science and Technology में एक कैंपस फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 4 छात्रों की जान चली गई और 70 से अधिक घायल हो गए हैं। अचानक हुई बारिश से स्टूडेंट्स भागने की कोशिश करने लगे और एक-के-ऊपर-एक गिरते चले गए और कई स्टूडेंट्स को भीड़ ने कुचल दिया।

संगीत समारोह के दौरान हुआ हादसा

Cochin University परिसर के अंदर छात्र मशहूर सिंगर निकिता गांधी के म्यूजिक कॉन्‍सर्ट में उनका कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। संगीत कार्यक्रम 1,000 से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक सभागार में आयोजित किया गया था। यह गौर करने वाली बात यह है क‍ि म्यूजिक कॉन्‍सर्ट खुले आसमान के नीचे रखा गया था। इस बीच अचानक बारिश होने लगी और म्यूजिक कॉन्‍सर्ट में मौजूद लोग बार‍िश से बचने के ल‍िए इधर-उधर भागने लगे। भारी बारिश के दौरान जब छात्र सुरक्षित हिस्से की ओर भाग रहे थे तब भगदड़ मच गई। इसमें छात्र हादसे का श‍िकार हो गए।

बारिश हुई, मच गई भगदड़

जांच की निगरानी कर रहे पुलिस अधिकारी ने इसे एक अजीब दुर्घटना बताया और इस बात पर जोर दिया कि सभागार में पर्याप्त सीटें थीं। लोग आसानी से बैठ सकते थे और यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। बताया जा रहा है कि पास देकर एंट्री दिए जाने के दौरान कुछ स्टूडेंट ने नाराजगी जाहिर की, पहले इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को एंट्री दिया जा रहा था, जिससे बाकी स्टूडेंट्स नाराज हो गए। वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

लोगों ने एक-दूसरे को कुचला

कोच्चि नगर निगम पार्षद प्रमोद ने कहा क‍ि एक ही गेट से एंट्री और एग्‍ज‍िट होने के कारण भगदड़ मच गई। छात्र एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जो छात्र खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे, वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ ने उन्हें फिर कुचल दिया।

केरल सीएम ने कैंसल क‍िया अपना कार्यक्रम

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना को मद्देनजर रखते हुए एक सरकारी अतिथि गृह में आपात बैठक की और विद्यार्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। विजयन ने रविवार को उत्तरी जिले में जारी “नव केरल सदास” कार्यक्रम के संबंध में निर्धारित सभी सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की हैं।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Cochin University, concert, Kerala, Nikhita Gandhi, stampede
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Allahabad High Court sentences Mukhtar Ansari to 2 years in jailer threat case - The Fourth
India

मुख्तार के अलावा इन घटनाओं पर भी उठे थे सवाल, ‘सुनियोजित हत्या’ का नाम दिया गया

2 वर्ष पहले

चार दिन में दूसरी बार इंदौर पुलिसकर्मियों पर हमला !

एशियन गेम्स की स्क्वाड मे इंदौर की शिखा – आहाना शामिल

Debut star अश्विनी का कमाल, मुंबई की आसान जीत!

मध्यप्रदेश में 40 फीसद विधायकों पर केस, 70 फीसद मंत्रियों के पास हथियार

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?