By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अंबेडकर पर शाह की टिप्पणी की आग अभी तक जारी, सदन में हुआ हंगामा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI12 23 2024 000322A - The Fourth
Politics

अंबेडकर पर शाह की टिप्पणी की आग अभी तक जारी, सदन में हुआ हंगामा

रायपुर में भी कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की हुई हिरासत

Last updated: दिसम्बर 24, 2024 5:57 अपराह्न
By Urva Richhariya 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अमित शाह द्वारा बी.आर अंबेडकर जी पर की गई टिप्पणी की आग अभी तक शांत नहीं हुई है। चंडीगढ़ नगर निगम की सभा में आज फिर अंबेडकर विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपाई पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। सभा में हुई हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पार्षदों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मनोनीत पार्षद अनिल मसीह ने कांग्रेस पर हमला करते कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी अभी भी जमानत पर हैं।

इसी के चलते कांग्रेस, आप और भाजपा के सदस्यों के बीच बहस छिड़ गई। कांग्रेस और आप ने भी भाजपा पर पलट वार करते हुए अंबेडकर विवाद पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। भाजपा ने भी जवाब देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेहरू जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान अंबेडकर जी का बहुत अपमान हुए था।

एक दूसरे पर आरोपों की बारिश करते समय, कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने सभा में एक सोशल मीडिया पोस्ट पेश किया। उस पोस्ट में उन्होंने भाजपा के अनिल मसीह के खिलाफ आरोपों को उजागर किया गया, जिन्होंने इस साल के मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में काम किया था।

इसके बाद भाजपा पार्षद कुलदीप सिंह संधू और कांग्रेस गुरप्रीत सिंह गाबी के बीच नोकझोंक हुई, जिसमें कुलदीप ने गाबी के हाथ में पकड़े पोस्टर को फाड़ दिया। जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। यह सब देख मेयर कुलदीप कुमार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैठक को 10 मिनट तक स्थगित कर दी।

रायपुर में प्रदर्शन के लिए कांग्रेस सदस्यों की हुई हिरासत

वहीं दूसरी तरह, रायपुर में कांग्रेस के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, वह सभी अंबेडकर जी पर अमित शाह की टिप्पणी से नाराज़ थे और अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके लिए कांग्रेस सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आवास तक पैदल मार्च निकाली थी। जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, तब वहां उन्हें रोकने किए पुलिस की टीम इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने उन्हें रोकने किए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया था पर कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया।

रायपुर के ही तरह कई और राज्यों में भी कांग्रेस और अन्य पार्टियों के सदस्य अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: aap, ambedkar, Amit Shah, bjp, chandigarh, congress, hand fight, indian politics, parliament uproar, political conflict, political debate, social media controversy, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20240727 WA0129 - The Fourth
Politics

ममता बनर्जी के “माइक म्यूटेड” वाले दावे को केंद्र ने बताया ‘भ्रामक’

2 वर्ष पहले

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी नंबर 1 बना इंदौर

शादी, दाढ़ी, तनख्वाह और बहन पर राहुल गांधी के दिल की बात ! 

इंदौर में दो सड़क हादसे, दो मौत, लड़की की हालत गंभीर !

तमिलनाडु के Kolli Hills में शुरू हुआ पहला अंधेरा आकाश उद्यान

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?