By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लाखों रुपये लूटे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

दिल्ली में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लाखों रुपये लूटे

गन प्वाइंट पर व्यक्ति को लूटा गया

Last updated: जून 26, 2023 5:33 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE
pragati maidan tunnel robbery 1 - The Fourth

दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं। ना इन्हें पुलिस का डर है ना ही भीड़ का। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दो बाइक सवार में 4 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बीच सड़क में दो लाख रुपए की लूट की है। पीड़ित ने बताया कि, वो ओला कैब से कैश डिलीवरी के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने टनल में कार रोककर लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, घटना 24 जून की है। जब उमिया एंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट का काम करने वाला युवक अपने एक सहयोगी के साथ गुड़गांव कैश पहुंचाने जा रहा था तब उन्होंने लाल किला के पास से एक ओला कैब किराए पर ली थी। जैसे ही रिंग रोड पर सुरंग में दाखिल हुए, तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोग अचानक से कार के आगे आ गए और बंदूक की नोक पर बैग छीन लिया, जिसमें 2 लाख रुपए कैश थे।

पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 397 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं और उमिया एंटरप्राइजेज के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चारों बदमाशों ने हेलमेट का सहारा लेकर अपनी पहचान छुपाते हुए लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हेलमेट को मुखोटे की तरह इस्तेमाल किया है। 1.5 किमी लंबी सुरंग नई दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है।

उधर, लगातार बढ़ रही इस तरह की घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने भी केंद्र से जवाब मांगा है। एक ओर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिन दहाड़े कुछ बाइक सवार आते हैं। कार रोकते हैं और कार सवार से 2 लाख रुपए लूट ले जाते हैं। देश की राजधानी में ये क्या हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के बाद उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना से इस्तीफा मांगा है। केजरीवाल ने कहा कि एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा दे सके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: #delhi, #delhicrime, #deliveryagent, #gunpoint, #loot, #PragatiMaidantunnel
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 12 at 6.09.07 PM - The Fourth
Sports

डी कॉक का लगातार दूसरा शतक, दिलाई संगाकारा की याद

2 वर्ष पहले

कार्लसन की जीत से ज्यादा प्रज्ञाननंदा की हार के चर्चे

केजरीवाल पर तंज, सौरभ को चेतावनी… हाई कोर्ट ने लगा दी ‘आप’ सरकार की क्लास

फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट गिरफ्तार

अब उच्च शिक्षण संस्थानों की मनमर्जी नहीं चलेगी

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?