By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 13 at 7.03.23 PM - The Fourth
Politics

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

आरजेडी के पांच विधायकों ने नीतीश कुमार को वोट दिया।

Last updated: फ़रवरी 13, 2024 7:06 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नीतीश कुमार ने बहुमत से फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। नीतीश ने 129 वोटो से अपनी जीत पक्की की। बहुमत आंकड़ा 122 वोटो का था, जिसे नीतीश सरकार ने पार कर लिया था। वोटिंग के परिणाम आने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समेत अन्य विपक्षी दल विधानसभा से चले गए थे। आरजेडी तेजस्वी यादव की पार्टी है। आरजेडी के कम से कम पांच विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए, आखिर समय में दल बदल कर नीतीश कुमार को वोट दिया। इसके अलावा आरजेडी के ही तीन विधायक प्रह्लाद यादव, नीलम देवी और चेतन आनं एनडीए में चले गए थे। जिससे पूरी बाजी ही बदल गई।

क्या है फ्लोर टेस्ट?

फ्लोर टेस्ट वह प्रक्रिया है जिससे भारत में एक सरकार, राज्य विधानसभा में अपनी बहुमत दिखाती है। यह प्रक्रिया आम तौर पर तब होती है, जब किसी पार्टी में बदलाव, गठबंधन में बदलाव या भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के कारण किसी सरकार की बहुमत हासिल करने की क्षमता पर संदेह उठता है।

क्यों हुआ था बिहार में फ्लोर टेस्ट?

जनवरी 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए थे और भाजपा के साथ जुड़ गए थे। कुमार के इस कदम से विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद विपक्ष ने नई सरकार की बहुमत साबित करने की मांग की थी।

क्या हुआ था फ्लोर टेस्ट के दौरान?

12 फरवरी, 2024 को फ्लोर टेस्ट हुआ था। जिसमें नीतीश कुमार ने अपनी नई सरकार के लिए समर्थन मांगते हुए विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा-जेडीयू गठबंधन के 128 सदस्य शामिल थे, जिसमें बहुमत आंकड़ा 122 का था। फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के नेता अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अवध के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी हुआ था, जिसमें 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में और 112 ने विपक्ष में वोट दिए थे। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी को विधानसभा का नया स्पीकर बनाया गया था।

इस फ्लोर टेस्ट में सभी पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। जोरदार राजनीतिक ताने कसे गए। तेजस्वी यादव के ऊपर गुजराती समुदाय को ठेस पहुंचाने के लिए मानहानि का मामला भी दर्ज हुआ। लेकिन आखिरकर इस फ्लोर टेस्टिंग का परिणाम आ गया। पर इससे यह साफ है कि विपक्ष को यह परिणाम रास नहीं आया है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Bihar floor testing, Bihar trust vote, Nitish Kumar, RJD, Tejasvi yadav, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

azam khan family - The Fourth
India

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की पत्नी फातिमा और बेटे अब्दुल्ला तीनों दोषी, मिली 7 साल की कैद

3 वर्ष पहले

गुजरात की बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी 11 दोषियों ने किया सरेंडर !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनावी दौरा, मोदी बोले कांग्रेस को सबक सिखाना जरूरी

Monalisa की शादी: प्यार, पब्लिसिटी या नया विवाद

वायरल वीडियो से पता चला की 21 साल से पाकिस्तान में फंसी है हमीदा

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?