By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली वासियों के लिए बड़ा ऑफर, वोट डालने पर होटलों व रेस्तरां में मिलेंगी 20% की छूट !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
arunachal pradesh tamil nadu uttarakhand manipur meghalaya mizoram sikkim and nagaland will v 165636387 16x9 1 - The Fourth
India

दिल्ली वासियों के लिए बड़ा ऑफर, वोट डालने पर होटलों व रेस्तरां में मिलेंगी 20% की छूट !

दिल्ली ने निकाली मतदान करने वालो के लिए एक अनूठी पहल ।

Last updated: अप्रैल 24, 2024 7:56 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले है। इसके लिए दिल्ली नगर निगम ने 25 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने वालों के लिए एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत मतदान करने वालों को 24 घंटे के लिए होटलों व रेस्तरां में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। दिल्ली नगर निगम ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए इस नई पहल को शुरू किया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को होटलों, रेस्तरां में जाकर अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाना होगा ताकि सुनिश्चित हो सके कि मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया है।

इन जगहों पर मिलेगी मतदाताओं को छूट

National Rifle Association of India (NRAI) से जुड़े रेस्तरां वोट डालने वाले ग्राहकों को भोजन करने पर 20% की छूट देंगे। सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल भी वोट डालने वाले मतदाताओं को 20% की छूट देगा। नजफगढ़ क्षेत्र के द्वारका इलाके में स्थित रेडिसन ब्लू होटल ने घोषणा की है कि, वह 25 मई 2024 को वोट डालने वाले मतदाताओं को लंच बुफे पर 50% और डिनर बुफे पर 30% की छूट देगा। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल, सी-4-ई मार्केट जनकपुरी और पश्चिम, केशवपुरम, नजफगढ़, सिटी एसपी, करोलबाग जोन में कई भोजनालय और होटल वोट डालने वाले मतदाताओं को छूट देंगे और लोग 27 मई 2024 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इसके लिए पहले से बाकायदा एग्रीमेंट किया जाएगा

इसके लिए लॉजिंग हाउस ओनर्स एसोसिएशन और दिल्ली होटल व रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन के साथ एग्रीमेंट हुआ है। राजेंद्र नगर, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर व बलजीत नगर में मौजूद होटलों व रेस्तरां में लोगों को 20 फीसदी छूट मिलेगी। यह छूट 25 मई को मतदान करने के बाद 26 मई को रात 12 बजे तक मिलेगी। करोल बाग जोन में थिएटर व सैलून में भी छूट दी जाएगी।

दिल्ली में 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुर्जुगों को मिली घर बैठे वोट देने कि सुविधा

दिल्ली में चुनाव आयोग ने बुर्जुगों को घर से वोट डालने की सुविधा भी दी है। यह पहली बार है कि, लोकसभा चुनाव में पात्र मतदाताओं को यह सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। दिल्ली में 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग और विकलांग लोग घर से वोट देने की सुविधा के लिए 3 मई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। अक्टूबर 2019 में चुनाव आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव संचालन नियम,1961 में संशोधन किया था। जिसके बाद 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और विकलांग व्यक्ति डाक मतपत्रों के माध्यम से वोट डालने में सक्षम हो‌ गए हैं। 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 3,000 लोगों ने इस सुविधा का विकल्प चुना था। चुनाव आयोग के अनुसार, घर से वोट डालने का प्रावधान एक प्रगतिशील उपाय है। इसका उद्देश्य उन मतदाताओं को सशक्त बनाना है। जिन्हें मतदान केंद्रों पर जाकर चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: AAP party, delhi, discount, hotels, Restaurants, thefourth, thefourthindia, voting
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

image 385 - The Fourth
India

अब ट्रांसजेंडर को भी मिल सकता है भारतीय सशस्त्र बल में रोजगार के अवसर

2 वर्ष पहले

इन 6 तरीकों से बनाएं अपनी लाइफस्टाइल को और भी बेहतर

समाज की परंपरागत बेड़ियों को तोड़ते हुए साहस की नई कहानी गढ़ रहा है ‘सांगवान परिवार’!

इंदौर बायपास के सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप में नज़र आया तेंदुआ, लोगो में दहशत

भारत में वोटिंग पर असर डालने वाली फंडिंग को मस्क ने रोका!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?