By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: विभाजन के गर्भ से किस चीज़ का होगा जन्म?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

विभाजन के गर्भ से किस चीज़ का होगा जन्म?

शक्तिप्रदर्शन में अजित पवार ने चाचा शरद पवार को हराया

Last updated: जुलाई 5, 2023 6:56 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

राजनीति पूरी तरह से संभावनाओं का खेल है और यहां कुछ भी कभी तय नही होता। किस पर विश्वास किया जाये किस पर ना किया जाये ये भी बड़ा मुश्किल हो जाता है। सालों के बने रिश्ते हों या खून के सियासी भूकंप मे अक्सर सारे स्तंभ हिल जाया करते हैं। ऐसा हाल आजकल शरद पवार के साथ हो रहा है। राजनीति मे हमेशा अपनी मजबूत अडिग व्यक्तीव के लिए मशहूर शरद पवार भी आज अनिश्चितता और संभावनाओं के चक्रवात के बीच फंसे हुए है। महाराष्ट्र NCP में जारी सियासी घमासान को लेकर आज 5 जुलाई का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। वैसे ये विभाजन कुछ कुछ शिवसेना के विभाजन की याद भी दिलाता है। बहरहाल, अजित और शरद पवार गुटों ने अलग-अलग बैठक बुलाई गई है। प्रतीत होता है कि दोनों गुटों ने आज शक्तिप्रदर्शन का मन बनाया है, वैसे क्या होगा ये सवाल है जिसमें भी कई संभावनाएं छुपी है।

पार्टी के नाम और सिंबल पर किसका हक़

सवाल और भी हैं जैसे जनता के मन मे सवाल है कि दोनों गुटों मे पार्टी के नाम और सिंबल का अधिकार किसे मिलेगा। आम तौर पर राजनीति से जुड़े मुद्दो पर लोगों की समझ यही कहती है कि जिसके पास बहुमत होगा। क्यूंकि लोकतंत्र में संख्या का महत्व इसीलिए होता ऐसे में ये आम समझ है कि जिस गुट के पास दो तिहाई विधायक होंगे, उसे पार्टी का अधिकार मिल जाएगा या सिंबल उनके पास चला जाएगा। ये पूरा सच नहीं है। पार्टी के संविधान, स्पीकर के विवेक और चुनाव आयोग पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। कोर्ट जाने का रास्ता तो खुला रहता ही है।

अजित का दावा 40 विधायक उनके साथ

NCP के 53 में से 37 से ज्यादा विधायक अजित के साथ जाते हैं तो दल-बदल कानून से बच जाएंगे। 36 से कम रहे तो निलंबन तय है। स्थितियां अजित के पक्ष में हैं। अजित पवार का दावा है कि उन्हें राज्य विधानसभा में NCP के कुल 53 विधायकों में से 40 से अधिक का समर्थन प्राप्त है। दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों से बचने के लिए अजित के पास 36 से अधिक विधायक होने चाहिए।अजित पवार को फिलहाल 31 का ही समर्थन मिला है। वहीं, शरद पवार गुट की मीटिंग में 13 विधायक और चार सांसद पहुंचे। एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं। ऐसे में 9 विधायक अब तक किसी गुट में शामिल नहीं हुए हैं। शरद पवार गुट ने आयोग से गुहार लगाई कि कोई भी अगर एनसीपी पर अपने अधिकार और नाम निशान पर दावा करे तो आयोग उनकी दलीलें भी सुने। पवार गुट ने पार्टी में बगावत कर दल बदल करने वाले अपने विधायकों की जानकारी भी आयोग को दी। आयोग को ये भी बताया गया है कि सत्ताधारी गठबंधन में मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले बागी विधायकों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

शरद पवार ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

चाचा – भतीजे के इस राजनीतिक ड्रामे के बीच शरद पवार ने अब दिल्ली में NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। ये मीटिंग दोपहर 6 जुलाई को होगी। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि NCP मे आयी इस दरार के गर्भ से क्या जन्म लेगा।

You Might Also Like

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

सरकारी कुर्सियों पर White Towel क्यों रखा जाता है?

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

TAGGED: #ajitpawar, #maharastra, #ncp, #politics, #sharadpawar, #supriyasule, #vidhayak
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

main image credit Yash Raj Films 64e4af69c7fff - The Fourth
Entertainment

शाहरुख – सनी की झगडे की वजह ‘डर’ का पूरा किस्सा

3 वर्ष पहले

जेंडर इक्विटी की ओर ICC का एक ऐतिहासिक कदम

तालियां बजीं ताली के लिए

Chernobyl पर रूस का हमला, कितना खतरनाक हो सकता था ये समझने के लिए 1986 की घटना को याद कर लेना चाहिए!

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने ASI को सर्वे करने की दी इजाजत

You Might Also Like

Copy of article 20260415 130658 0000 - The Fourth
Cities

Congress की दो महिला पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

2 महीना पहले
IMG 20260411 WA0016 - The Fourth
Cities

Indore : वंदे मातरम् पर राजनीति कर असल मुद्दों से भाग रही भाजपा

2 महीना पहले
Screenshot 2026 04 09 16 29 08 96 4aed3257f278fcf7bfa3abd644e23333 - The Fourth
Cities

Indore : अब Congress में वंदे मातरम अनिवार्य

2 महीना पहले
IMG 20260408 WA0013 - The Fourth
India

Kolkata : कोई रोटी बेल रहा… कोई हजामत कर रहा!

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?