By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गेंदबाजी से ज्यादा विवादों के लिये जाने जाते है श्रीसंत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
295930 - The Fourth
Sports

गेंदबाजी से ज्यादा विवादों के लिये जाने जाते है श्रीसंत

केरल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Last updated: नवम्बर 24, 2023 5:18 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। कभी हरभजन के साथ थप्पड़ कांड तो कभी स्पॉट फिक्सिंग। यही वजह है कि बेहतरीन गेंदबाज होने के बावजूद अगर याद रखा जायेगा तो सिर्फ उन विवादों के लिये ना कि उनकी गेंदबाजी के लिये। अब एक बार फिर श्रीसंत परेशानी में पड़ गए हैं। दरअसल केरल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोल्लूर में एक खेल अकादमी के निर्माण से जुड़े मामले मे तीनों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने क्या कहा

पुलिस ने मामला कन्नूर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर दर्ज किया गया था जहां शिकायतकर्ता ने एक याचिका दायर की थी। शिकायत के अनुसार, दो व्यक्ति – राजीव कुमार और वेंकटेश किनी, जो 2019 में शिकायतकर्ता से मिले, उन्होंने पांच सेंट और उस पर एक विला का वादा करके उससे पैसे लिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब दिए गए आश्वासनों पर कोई विकास नहीं हुआ, तो उसे बताया गया कि श्रीसंत उक्त जमीन पर एक क्रिकेट अकादमी शुरू कर रहे हैं।श्रीसंत ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की और उसे अपने प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में एक विला बनाने का वादा किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उस बैठक के बाद से उसकी श्रीसंत या अन्य से कोई बात नहीं हुई, जिसके कारण उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

श्रीसंत ने आरोप से किया इंकार

श्रीसंत ने अपने खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह अदालत जाने की योजना बना रहे हैं। यहां टाउन पुलिस ने उडुपी में एक विला का वादा करके कन्नापुरम के एक मूल निवासी से कथित तौर पर 18 लाख रुपये वसूलने के आरोप में श्रीसंत और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

श्रीसंत ने कहा कि वह “किसी भी वित्तीय लेनदेन या किसी अन्य गतिविधि में शामिल नहीं हुए हैं”। उन्होंने विस्तार से लिखा – “मैं एक ऐसे मामले को संबोधित करना चाहूंगा जिसके लिए स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। फिलहाल मेरे बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।’ मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं और मेरी उनसे कोई भी भागीदारी नहीं है”

पहले भी विवादों मे रहे है श्री

2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला जा रहा था। मुम्बई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे का अभिवादन कर रहे थे। तभी हरभजन सिंह ने श्रीसंत को एक थप्पड़ जड़ दिया। इस विवाद के बाद हरभजन सिंह आईपीएल के पूरे सीजन में बैन हो गए थे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच बाद मे सब कुछ ठीक हो गया।

श्रीसंत पहले भी विवादों में रह चुके हैं। आईपीएल 2013 में कथित स्पॉट फिक्सिंग के लिए श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा था। लेकिन साल 2020 में BCCI ने उन पर वो बैन कम करके 7 साल कर दिया था।

You Might Also Like

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

TAGGED: bowler, controversies, cricket, indian cricket, Sreesanth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1207916 dibrugarh - The Fourth
India

डिब्रूगढ़ जेल मे खालिस्तानी आतंकियों की मदद कर रहा था जेलर

2 वर्ष पहले

श्वेता, अभिषेक में संपत्ति बराबर बाँट रहे अमिताभ बच्चन

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस 2023 की लिस्ट

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

कैरिबियन क्रिकेट के अर्श से फर्श पहुंचने की दास्तान

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.27 PM - The Fourth
Sports

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.44.58 PM - The Fourth
Sports

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 01 at 3.23.58 PM - The Fourth
Sports

भारतीय क्रिकेट का अनसंग हीरो जो बना धैर्य का प्रतीक…’अमोल मजूमदार’ की अनसुनी कहानियां

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?