By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कैरिबियन क्रिकेट के अर्श से फर्श पहुंचने की दास्तान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Sports

कैरिबियन क्रिकेट के अर्श से फर्श पहुंचने की दास्तान

विश्व विजेता रह चुकी वेस्टइंडीज का सबसे खराब दौर। पहली बार नही होगी वर्ल्ड कप का हिस्सा। फ्रैंचाइजी क्रिकेट सबसे बड़ी वजह?

Last updated: जुलाई 5, 2023 2:05 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

वेस्ट इंडीज विश्व की ऐसी टीम है। जिसने एकछत्र क्रिकेट में अपनी धाक जमाकर रखी। 70 के दशक में विवियन रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स, गार्डन ग्रीनिज, ग्रीफिथ हॉल, क्लाइव लॉयड, मैलकम मार्शल , माइकल होल्डिंग धुरंधर खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरते थे। तो विरोधी टीम खौफ खा कर पहले ही एक पल के लिए हार स्वीकार कर लेती थी। क्लाइव लॉयड की कप्तानी मे 1975 और 1979 मे विश्व चैम्पियन भी बने। इसके बाद दौर बदला और फिर 90 के दशक में इसी टीम ने फिर एक नई पीड़ी तैयार कि जिसमें शिव नारायण चंद्रपाल, क्रिस गेल, ब्रायन लारा, कर्टनी ब्राउन जैसे खिलाड़ियों ने टीम को नई रफ्तार दी। फिर डैरेन शैमी की कप्तानी मे विंडीज़ ने दो बार T20 वर्ल्ड कप जीता। लेकिन उसी कैरिबियाई टीम की हालत इस समय इतनी खराब है कि एसोसिएट देशों से हारकर वह वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी और इसी वजह से पहली बार टीम वर्ल्डकप से बाहर रहेगी। लेकिन किसी भी टीम का ऐसा डाउनफाल अचानक नही होता। तो आइये जानते है कि आखिर वो कौन से कारण हैं? जिस वजह से वेस्टइंडीज का क्रिकेट लगातार नीचे जा रहा है।

बोर्ड और खिलाडियों का असहयोग आंदोलन

Shai Hope Pooran Hetmyer Kyle Mayers 1 - The Fourth

बीते कुछ समय मे ये नजर आया कि विंडीज बोर्ड और खिलाडियों के बीच तानातनी चलती रहती है। बोर्ड ने कई मौकों पर खिलाडियों को बैक नही किया। खिलाड़ियों ने भी असहयोग दिखाया और दिखाते भी क्यूं ना। मुझे याद है 2016 वर्ल्ड कप मे किट स्पांसर तक नहीं मिले थे।

सबसे बड़ा रुपैया

Screenshot 297 - The Fourth

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम और बोर्ड दोनो ने पैसे को आगे रखा जबकि देश को पीछे। शीर्ष खिलाड़ियों को बचाए रखने में दिलचस्पी तनिक भी नहीं दिखाई। क्वालीफायर मैचों में आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और शिमरोन हेटमायर ने सेवाएं क्यों नहीं दी। बोर्ड ने इन्हे पिछले साल जारी 18 सदस्यीय अनुबंध सूची से क्यों बाहर किया। सही बात यह है कि इन सभी ने अपनी मर्जी से बाहर रहने का फैसला किया। लेकिन क्या बोर्ड की जिम्मेदारी नही बनती कि जो भी मामले हो उन्हे सुलझाए। टी 20 लीग खेलने के लिए एनओसी क्यों जारी करता है। जाहिर सी बात है खिलाड़ियों को जो पैसा लीग से मिलता है। उसमें बोर्ड का भी कमीशन होता है। ऐसे में क्रिकेट का भला कैसे होगा।

सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति

ipl 2023 wi players 1679668581 - The Fourth

टीम में कई ऐसे खिलाड़ी रहे है जिन्होंने देश के लिए खेलने की बजाय फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह दी। पिछले कुछ सालों में बाईलेट्रल सीरीज में अहम खिलाड़ियों का ना होना और उनकी लगातार अनुपस्थिति का टीम को लंबे समय मे भारी कीमत चुकानी पड़ी। टीम में सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थित में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने से टीम लगातार कमजोर होती चली गई। मैदान पर खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज से कई बार लगा कि खिलाड़ी सुस्त और थके हुए लगे।

लेकिन इस टीम मे अब भी काबिलियत है। शे होप, पूरन, हैटमायर, काइल मेयर्स जैसे खिलाडियों को फ्रैंचाइजी क्रिकेट से हटकर डोमेस्टिक क्रिकेट मे मन लगाना होगा। उम्मीद है कि वर्ल्ड क्रिकेट की मोस्ट इंटरटेनिंग टीम जल्द विश्व स्तर पर तगड़ी वापसी करती नजर आयेगी।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

TAGGED: #cricket, #hetmyer, #kylemayers, #pooran, #presidentofboard, #shaihope, #sports, #westindies, #westindiescricketteam, #worldcup2023, #worldcupqualifiers
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 03 at 3.03.58 PM - The Fourth
India

दिल्ली-वडोदरा सड़क मार्ग से अब सिर्फ 10 घंटे लगेंगे

3 वर्ष पहले

25 अप्रैल: मलेरिया के खिलाफ वैश्विक जागरूकता का दिन

इसलिए नही जाते आमिर खान किसी भी अवार्ड शो में

महू के अस्पताल हुए सम्मानित, इंदौर गवर्नमेंट लिस्ट मे भी नहीं

McKinsey अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आया नया ऑफर!

You Might Also Like

20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
भारत तो छोड़िए… Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान
Sports

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?