By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हरियाणा निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबा कायम
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 12 at 3.35.38 PM - The Fourth
Politics

हरियाणा निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबा कायम

Last updated: मार्च 12, 2025 3:44 अपराह्न
By Mihir Dhekane 12 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

साल 2024 में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के बाद स्थानीय निकाय चुनावों में भी फिर से भाजपा का ही दबदबा हैं। राज्य के प्रमुख नगर निगमों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया। यहां 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा में महापौर पदों पर जीत हासिल कर अपने आप को फिर एक बार मज़बूती से स्थापित किया हैं। वहीं कांग्रेस को फिर मुंह की खानी पड़ी हैं। आइए एक नज़र डालते हैं नतीजों पर।

गुरुग्राम में ऐतिहासिक जीत

गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा ने कांग्रेस की सीमा पाहुजा को 1,49,990 वोटों के विशाल अंतर से हराया। राज रानी को 2,15,754 वोट्स मिले, वहीं सीमा 65,764 वोट्स हासिल करने में कामयाब रही। ये इसलिए भी खास हैं क्योंकि गुरुग्राम हरियाणा का एक बहुत ही प्रमुख और तेज़ी से विकसित हो रहा शहर हैं।

फरीदाबाद में भी कमल खिला

हरियाणा के एक बहुत ही ज़रूरी औद्योगिक शहर फरीदाबाद में भी भाजपा ने एक बड़ी जीत दर्ज की। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी 3,16,852 वोटों से कांग्रेस की लता रानी को शिकस्त दी। प्रवीण को 4,16,927 तो लता को 1,00,075 वोट्स मिले।

हिसार में भी बड़ी जीत

हिसार में भी भाजपा ने अपनी जीत को सुनिश्चित किया और महापौर पद पर अपना कब्ज़ा जमाया। यहां भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण टीटू सिंगला को मात दी। आंकड़ों के मुताबिक, अनुसार, प्रवीण पोपली को 96,396 और कांग्रेस के सिंगला को 31,873 वोट्स मिले हैं।

करनाल में मज़बूत कब्ज़ा

करनाल में भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी रहा किया और महापौर पद पर जीत दर्ज की। यहां भाजपा की उम्मीदवार रेणुबाला गुप्ता ने विपक्षी उम्मीदवार मनोज वाधवा को हराया हैं। करनाल में लगातार तीसरी बार भाजपा का ही महापौर होगा।

यमुनानगर में जीत की ओर

यमुनानगर में भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। यहां मुकाबला भाजपा की सुमन बहमनी और कांग्रेस की किरणा देवी के बीच हैं, जहां सुमन की जीत भी तय नज़र आ रही हैं। सुमन इस समय 57,350 वोटों से आगे चल रही हैं जो एक बड़ा अंतर हैं।

पानीपत में शानदार विजय

ऐतिहासिक शहर पानीपत में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी हैं। यहां भाजपा महापौर प्रत्याशी कोमल सैनी ने विजय प्राप्त की हैं। उन्होंने कांग्रेस की सविता गर्ग को 1 लाख से अधिक वोटों से परास्त किया हैं।

अंबाला में जीत का परचम

हरियाणा के एक और महत्त्वपूर्ण शहर अंबाला में भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया हैं। यहां भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अमीषा चावला को हराया। शैलजा को 40,620 और अमीषा को 20,133 वोट्स मिले। वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के क्षेत्र नगर परिषद अंबाला सदर में 32 में से 25 पार्षद पदों पर भाजपा जीत गई।

मानेसर में उलटफेर

मानेसर नगर निगम में एक उलटफेर हुआ, जहां निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदरलाल को परास्त किया। ये नतीजा इस बात को दर्शाता हैं कि ज़मीनी मुद्दे और उम्मीदवार का चेहरा भी ज़रूरी होता हैं। यहां पहली बार नगर निगम के चुनाव कराए गए थे।

भाजपा की जीत का संदेश, आने वाले चुनावों में मज़बूती

कुल मिलाकर, भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगमों में मेयर पदों पर जीत हासिल की, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अपना खाता भी नहीं खोल सके। केवल मानेसर में ही एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा को हराया। इस चुनाव में भाजपा ने न केवल राज्य के प्रमुख शहरों में जीत हासिल की, बल्कि हरियाणा की राजनीति में अपनी पकड़ को और मजबूत किया।

इस चुनाव में भाजपा की शानदार जीत यह संकेत देती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी वो मज़बूत स्थिति में होगी। वहीं, विपक्षी पार्टियों को अपनी रणनीतियों को फिर से परखने और सुधारने की आवश्यकता होगी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, congress, haryana, Haryana civic polls, haryana politics 2025, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

g 1695775234559 1695775258675 - The Fourth
World

जियो Google! Door To Curiosity के 25 साल पूरे

2 वर्ष पहले

इंदौर में खुलेगी जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच, निर्मला सीतारमण ने दी सहमती !

आतंकी साजिश के मामले में NIA ने 7 राज्यों में मारा छापा !

आज की तारीख – 4: ‘अंत्योदय’ के प्रेरक पंडितजी की जयंती!

इंदौर उज्जैन के किसानों की रैली… 1000 ट्रैक्टर से पहुंचेंगे!

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?