By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हाइकोर्ट की दरियादिली… 83 साल की सजा वाले को रिहा किया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

हाइकोर्ट की दरियादिली… 83 साल की सजा वाले को रिहा किया

चोरी के 41 मामलों में 83 साल जेल की सजा पाने वाले पुणे के तीस वर्षीय मुलजिम को रिहा कर दिया है।

Last updated: जुलाई 25, 2023 6:25 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। हाइकोर्ट ने चोरी के 41 मामलों में 83 साल जेल की सजा पाने वाले पुणे के तीस वर्षीय मुलजिम को रिहा कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि अगर इस मुलजिम पर सही समय में फैसला नहीं लिया गया, तो न्याय को नुकसान होगा।
अदालत ने अपने लिखित आदेश में कहा कि अगर उसे सही समय पर कानूनी मदद मिल जाती, तो 41 में से 38 मामलों में वो बरी हो जाता, क्योंकि वो गरीब है, वकील नहीं कर सकता, इसलिए सजा काटने के अलावा उसके पास कोई और जरिया नहीं।

कोर्ट से मिली माफी

बांबे हाइकोर्ट में असलम सलीम शेख के लिए बीते सोमवार को जो आदेश आया, उसमें पहली बार ऐसा हुआ कि किसी मुलजिम को इतनी दरियादिली दिखाते हुए माफी मिली। असलम को 3 मार्च, 2014 को गिरफ्तार किया गया था, तभी से वो पुणे की येरवडा जेल में है। उस पर पहली बार पुणे के शाहकर नगर में चोरी का केस दर्ज हुआ और गिरफ्तारी हुई। इसके बाद चालीस और मामलों में ग्यारह अलग-अलग थानों में उसकी गिरफ्तारी हुई। जब 41 मामलों में दोषी करार दे दिया गया, तो उसे छह महीने से तीन साल तक की सजा सुनाई गई, क्योंकि ट्रायल कोर्ट ने तय नहीं किया था कि सजाएं पिछली दोष सिद्धि के साथ चलेंगी।

नौ साल बाद खटखटाया दरवाजा

अपनी गिरफ्तारी के नौ साल बाद शेख ने 2022 में बांबे हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका में बताया कि वो अनपढ़ है। वकील करने के लिए पैसा नहीं है। जिन अपराधों के लिए उसे जेल भेजा गया था, वो उसने किए ही नहीं। हाइकोर्ट ने जांच में पाया कि 41 में से 38 मामलों में तो उसे कानूनी मदद ही नहीं मिली। सबूत इतने कमजोर थे कि निचले स्तर पर ही जमानत हो जाती। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते और गौरी गोड़से की अदालत में शेख के मामले की सुनवाई 17 जुलाई को हुई। फैसले में कहा गया कि बड़ी अदालत न्याय करने के लिए मौजूद है, लेकिन ऐसे मामले पहले निचली अदालत में सुन लेने चाहिए। वहां से दी गई सजा पर दोबारा विचार होना चाहिए था। सजा का लक्ष्य सिर्फ अपराधी को जेल में डालना नहीं है, बल्कि सुधार के उद्देश्य से होता है। असलम के केस में जो हुआ, उससे उसका मनोबल टूट गया, जबकि इस केस में सुधार की गुंजाइश थी। हाइकोर्ट ने कहा कि यदि असलम को लगातार सभी मामलों में सजा भुगतना पड़ी, तो उसे 83 साल जेल में रहना पड़ेगा। वो तो जुर्माना भरने की हालत में भी नहीं है। इसके चलते दस साल और जेल बढ़ जाएगी। कुल 93 साल की सजा ऐसे मामलों में देना सही नहीं है। ये तो किसी हत्या या उम्र कैद से भी ज्यादा है।

गिरफ्तारी के वक्त 21 साल उम्र

जब असलम की गिरफ्तारी हुई थी, वह महज 21 साल का था। जिस उम्र में वो अपने परिवार के लिए कुछ कर सकता था, वो तो जेल में कट गई। पुलिस और न्याय व्यवस्था को थोड़ा संवेदनशील बनाना होगा।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Aslam Salim Sheikh, Gauri Godse, highcourt, judicial system, lawyer, Maharashtra, mumbai, mumbaihighcourt, pune, Revati Mohite, Shahkar Nagar, theft
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 28 at 2.10.55 PM - The Fourth
Sports

महिला विश्वकप…भारतीय क्रिकेट टीम में ‘लेडी विरेंद्र सेहवाग’ की वापसी, घोष भी घायल

4 महीना पहले

Hollywood की Melissa Barrera को मंहगा पड़ा Gaza को समर्थन करना

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

भारत को गर्त में ले जायेगा ‘मुफ्त की रेवड़ी बाटों कल्चर!’

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?