By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 20, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रोटेस्ट जारी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI09 05 2024 000186B - The Fourth
India

शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रोटेस्ट जारी

भारतीय वायुसेना के दोनों अधिकारी फिलहाल श्रीनगर में तैनात हैं।

Last updated: सितम्बर 11, 2024 6:19 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों और सिविल सोसायटी के लोग प्रदर्शन कर रहे है। पहले से तय इस प्रदर्शन को देखते हुए शहर में जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है। हालांकि दोपहर बाद प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से संजौली पहुंच चुके हैं और प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे है। पुलिस ने कई जगह बैरिकेटिंग भी की थी लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ पुलिसवालों को भी चोटें आई हैं। पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। शिमला के एसपी और डीसी सुबह से ही संजौली में डेरा डाले बैठे है और दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी वहां पहुंच गए। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारी लगातार पुलिस से लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते संजौली में हालात और तनावपूर्ण होते जा रहे है।

बता दे कि, कुछ दिनों पहले शिमला के मल्याणा में दो गुटों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था। जिसमें कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने तेजधार हथियारों से एक युवक को लहूलुहान कर दिया था जबकि कुछ अन्य लोगों से भी मारपीट की थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और लोगों का गुस्सा बीते दिनों शिमला के संजौली में बनी मस्जिद के बाहर फूट पढ़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मल्याणा में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की मांग की थी।

आज संजौली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि,11 सितंबर यानी आज सुबह 7 बजे से लेकर रात 11:59 बजे तक ये आदेश जारी रहेगा। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद भीड़ ने शिमला पुलिस पर पथराव किया और पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए भीड़ पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक पुलिस जवान सहित कई लोग घायल हुए हैं।

इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि, वो संजौली चौक तक जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं जो कि, निंदनीय है। इस प्रदर्शन के लिए हिंदू संगठनों ने इजाजत मांगी थी लेकिन उन्हें परमिशन नहीं दी गई थी। लोगों का आरोप है कि, वे परमिशन का इंतजार नहीं कर सकते हैं। वे अवैध निर्माण के खिलाफ हैं और प्रदर्शन जारी रखेंगे।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: communityprotest, hinduissues, hinduorganizations, illegalmosque, mosqueconstruction, mosquecontroversy, protest, publicprotest, Shimla, shimlaevents, shimlaissues, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 08 at 10.28.08 AM - The Fourth
Sports

10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत

2 वर्ष पहले

क्या है विश्व हिन्दी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस का महत्व !

तालियां बजीं ताली के लिए

गुजरात में भाजपा का शानदार प्रदर्शन कायम!

दुनिया के इन देशों में नहीं है, एक भी नदी

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

2 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

2 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?