By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हिंदी सिनेमा से खफा है लेखक जावेद अख्तर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
106661646 - The Fourth
Entertainment

हिंदी सिनेमा से खफा है लेखक जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने एनिमल फिल्म में दिखाई गए महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बहुत निन्दा की हैं।

Last updated: जनवरी 11, 2024 7:50 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जाने-माने लेखक जावेद अख्तर अपनी लिखी हुई फिल्मों गानों के अलावा, हमेशा अपने बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहते है। इस बार जावेद अख्तर ने एनिमल फिल्म को निशाना बनाया हैं। पिछले दिनों, जावेद अख्तर ने फिल्म में दिखाई गए महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बहुत निन्दा की हैं।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ऐसी फिल्मों की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि, ” यकीन मानिए आज के युवा फिल्म निर्माताओं से ज़्यादा दर्शकों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है, कि वे किस तरह के किरदार देखना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई ऐसी फिल्म है जिसमें कोई पुरुष किसी महिला से अपने जूते चाटने के लिए कहता है या यदि कोई पुरुष कहता है कि महिला को थप्पड़ मारना ठीक है, और यदि फिल्म सुपर डुपर हिट है, तो यह बहुत खतरनाक है।”

वहीं जावेद अख्तर का यह अप्रत्यक्ष ताना , फिल्म के निर्माता संदीप रेड्डी वांगा और टीम को पसंद नहीं आया। फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने जवाब देते हुए X पर लिखा कि, “अगर आपके स्तर का लेखक एक प्रेमी के विश्वासघात को नहीं समझ सकता (जोया और रणविजय के बीच) तो आपकी सभी कलाएं बहुत झूठी हैं (उल्टा चेहरा इमोजी) और यदि एक महिला (प्यार के नाम पर एक पुरुष द्वारा धोखा दी गई और मूर्ख बनाई गई) ने कहा होता “मेरे जूते चाटो” तो आप लोग इसे नारीवाद कहकर जश्न मना रहे होते। प्यार को लिंग की राजनीति से मुक्त होने दें। चलो बस उन्हें प्रेमी कहें। प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला। प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो। पीरियड।”

जावेद अख्तर और एनिमल की टीम के इस मौखिक लड़ाई में, फैंस भी अपने अपने मत रख रहे हैं। जहां फिल्म और संदीप के फैंस, संदीप के अपने हिसाब से प्यार की व्याख्या दिखाने के अधिकारों का बचाव कर रहे हैं, तो वहीं जावेद अख्तर के फैंस एक अनुभवी गीतकार और फिल्म लेखक के खिलाफ शब्दों के खराब चयन से नाराज हैं। जावेद अख्तर की तरफदारी करते हुए एक समर्थक ने लिखा है कि, “आप सभी खुद को अल्फ़ा पुरुष कहते हैं और हर कुछ दिनों में किसी न किसी की टिप्पणियों से प्रभावित होते हैं।”, वहीं एक और समर्थक ने लिखा है कि, “अगर हर आलोचना का जवाब देना पड़ रहा है तो आप जानते हैं कि आपने एक समस्याग्रस्त फिल्म बनाई है।”

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब संदीप को अपनी बनाई गई फिल्मों में महिलाओं के साथ के दिखाई गई हिंसा और बद्तमीजी के सुनना पड़ रहा हैं। उन्हें कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों के लिए भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इतनी निन्दा के बावजूद संदीप ने अपनी फिल्मों कुछ भी बदलाव नहीं दिखाए हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Animal movie, bollywood, hindi films, Javed Akhtar, poet, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

New Project 2025 04 14T144804.806 2025 04 e6c66c541d9640d88fe5e3eb84e37a96 16x9 1 - The Fourth
Cities

इंदौर की रफ्तार को लगने वाला हैं मेट्रो का पंख!

11 महीना पहले

अवधपुरी में ये सब क्या हो गया?

Mental health खराब होने की वजह से काम छोड़ने वाले थे आमिर

Suicide या Murder? OpenAI में काम करने वाले Indian NRI की मौत, एक केस का बनने वाला था गवाह!

रोहित के दमदार शतक से भारत ने सीरीज जीती!

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?