By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के TI को हाईकोर्ट की फटकार… बगैर अपराध इंजीनियर को 30 घंटे थाने में बैठाया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 12 05 at 2.07.47 PM - The Fourth
Cities

इंदौर के TI को हाईकोर्ट की फटकार… बगैर अपराध इंजीनियर को 30 घंटे थाने में बैठाया

चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को भारी पड़ता दिख रहा है

Last updated: दिसम्बर 5, 2025 2:15 अपराह्न
By Parikshit 3 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। बगैर अपराध एक इंजीनियर को 30 घंटे तक थाने में हथकड़ी लगाकर बैठाना अब चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को भारी पड़ता दिख रहा है। गुरुवार को TI हाई कोर्ट में हाजिर तो हुए लेकिन अपने साथ CCTV कैमरों के फुटेज लेकर नहीं पहुंचे। याचिकाकर्ता द्वारा सौंपी तस्वीरों के आधार पर कोर्ट ने माना कि पटेल का कृत्य एक नागरिक के जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने इसे गंभीर कृत्य मानते हुए पुलिस कमिश्नर से पूछा है कि वे बताएं कि उनकी ओर से पटेल के खिलाफ क्या विभागीय और आपराधिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है? कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी और पूछे प्रश्न से साफ हो गया है कि अब थाना प्रभारी पर प्रस्तावित कार्रवाई की जानकारी पुलिस कमिश्नर को हाई कोर्ट में सौंपना होगी। 12 नवंबर को चंदन नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में संजय दुबे नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

दोषी को गिरफ्तार नहीं कर पाए तो

रिपोर्ट दर्ज होने के 14 दिन बाद भी जब पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो 26 नवंबर को पुलिस ने उसके इंजीनियर बेटे राजा को एक सैलून से उठा लिया, जबकि राजा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना ही नहीं था। बगैर किसी अपराध के राजा को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आने के बाद उसके साले आकाश तिवारी ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया कि राजा बेकसूर है, उसके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं है बावजूद इसके उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस थाने में रखा गया है। प्रकरण की सुनवाई 28 नवंबर को नियत थी। इसकी जानकारी मिलने पर 27 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने राजा को छोड़ दिया।

सुनवाई नौ दिसंबर को होगी

दो दिसंबर को सुनवाई के दौरान मामले की जांच कर रही एसआई कोर्ट में उपस्थित हुई थीं। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन वे अवकाश पर थीं। इस पर कोर्ट ने थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को 26 और 27 नवंबर के 30 घंटे के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा था। गुरुवार को थाना प्रभारी पटेल कोर्ट में उपस्थित तो हुए लेकिन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पेश नहीं किए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वे पैन ड्राइव में फुटेज नहीं ला सके। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि याचिकाकर्ता ने जो साक्ष्य प्रस्तुत किए है, वह सचाई बताने के लिए पर्याप्त है। पुलिस कमिश्नर से कहा है कि वे बताएं कि उन्होंने पटेल के खिलाफ क्या विभागीय और आपराधिक कार्रवाई प्रस्तावित की है। मामले में अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

TAGGED: indore, indore news, Indore TI, MP High Court
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Japanese Special Naval Landing Forces in Battle of Shanghai 1937 - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 25: हैफोंग नरसंहार…इतिहास का रक्तरंजित अध्याय!

1 वर्ष पहले

बेंगलुरु के शख्स की अनोखी पहल, बैंक से लोन लेकर सड़क के गड्ढे भरने का इरादा

कर्नाटक में 7.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज़ब्ती!

केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश की झलक: लाडली बहना जैसी..लखपति दीदी योजना

लखनऊ से 1 करोड़ 38 लाख रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किए बरामद

You Might Also Like

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Prachand
India

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां
India

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?