By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: लखनऊ से 1 करोड़ 38 लाख रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किए बरामद
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
12 08 322192568arrest - The Fourth
India

लखनऊ से 1 करोड़ 38 लाख रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किए बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस की STF टीम ने लखनऊ से दो युवकों को गिरफ्तार किया।

Last updated: अगस्त 17, 2024 5:27 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग FSDA और STF ने अवैध इंजेक्शन बरामद किए हैं। FSDA के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि, बीते कुछ दिनों से अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सप्लाई की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद से पुलिस अधिकारी इस मामले की छान बीन में लगे हुए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस की STF टीम ने लखनऊ में दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से इंजेक्शन लाकर आस-पास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे।

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे होता है?

इस ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल पशुओं से ज्यादा दूध निकालने और फल-सब्जियों को कम समय मे पकाने के लिए किया जाता है। पुलिस को पता चला था कि, कुछ गिरोह इस काम में लगे हुए हैं और वे जो इंजेक्शन सप्लाई करते हैं। उनमें फिनाइल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।

4 सैंपल भेजे गए है जांच के लिए

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि, बुद्धेश्वर स्थित मायापुरम के सामने प्लॉट के अन्दर बने कमरे में और भी इंजेक्शन रखे हैं। जिसके बाद टीम बताए पते पर पहुंची। वहां कमरे में भारी मात्रा में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के कुल 30 बड़े बॉक्स और 6 बोरी में इंजेक्शन बरामद किए हैं। यहां कुल 267000 एम्पुल दवाएं मिली हैं। साथ ही 30 ML के 12627 वायल भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा 100 ML के 1260 वायल भी पकड़े गए हैं। सभी अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को सीज किया गया हैं। साथ ही मौके पर 4 अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

लखनऊ और हरदोई के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि, अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपए है। यह खेप बिहार से यूपी लाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में जिन 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लखनऊ निवासी अनमोल पाल और हरदोई निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल इस मामले में अभियुक्त अनमोल पाल एवं दिनेश पाल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Drug Bust, Drug Trafficking, Illegal Drugs, Law Enforcement, Lucknow Alert, Lucknow News, Oxytocin Injection, Oxytocin Seizure, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 07 27 at 2.25.38 PM - The Fourth
India

पुणे पोर्श कांड चार्जशीट में नहीं है आरोपी का नाम, 900 पन्नों के आरोपपत्र में 7 लोग आरोपी

2 वर्ष पहले

अरुणाचल प्रदेश: पहली बार हॉस्टल वार्डन को मिली POCSO Act के तहत मौत की सजा

मध्य प्रदेश में लगा गठबंधन को बड़ा झटका

वो पुराने दिन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से सीक्रेट अंडरग्राउंड यात्रा करके पहुंचे बर्लिन

पेड़ों की रक्षा का जापानी तरीका: Nemawashi

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?