By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: America में नहीं घुस पायेंगे 12 देशों के नागरिक, Trump ने क्यूँ लगाया बैन?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
aac4df30 41cf 11f0 b6e6 4ddb91039da1 - The Fourth
World

America में नहीं घुस पायेंगे 12 देशों के नागरिक, Trump ने क्यूँ लगाया बैन?

"America is not a shelter for threats. It’s a fortress now."

Last updated: जून 5, 2025 2:21 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

4 जून 2025, व्हाइट हाउस की प्रेस रूम में खामोशी थी, लेकिन Trump की आवाज़ में वही पुराना आक्रामकपन था। उन्होंने अपने भाषण में कहा – “America is not a shelter for threats. It’s a fortress now.” और इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा आदेश जारी किया, जिसने दुनिया भर में उथल-पुथल मचा दी। America ने 12 देशों के नागरिकों पर पूरी तरह से यात्रा प्रतिबंध लगा दिया और 7 देशों पर आंशिक रोक। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 12 देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध का उद्देश्य America की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना था। यह कदम Colorado के Boulder में हुए हमले के बाद उठाया गया है, जहां Israel समर्थक मार्च को निशाना बनाया गया था।

Trump ने अपने बयान में कहा कि मुझे America की राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने नागरिकों के हित की रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम फिर से travel ban लागू करेंगे, जिसे कुछ लोग ‘Trump travel ban’ कहते हैं, ताकि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को देश में आने से रोका जा सके। एक ऐसा कदम जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया था।

पूर्ण प्रतिबंध वाले 12 देशों में Afghanistan, Myanmar, Chad, Republic of the Congo, Equatorial Guinea, Eritrea, Haiti, Iran, Libya, Somalia, Sudan, Yemen का नाम है। इसके अलावा Burundi, Cuba, Laos, Sierra Leone, Togo, Turkmenistan, Venezuela पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

इन देशों के नागरिकों के लिए America में प्रवेश पर विभिन्न स्तरों के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जैसे कि visa की वैधता अवधि में कटौती, कड़े सुरक्षा जांच, और कुछ मामलों में पूर्ण प्रतिबंध।

Trump प्रशासन ने इन प्रतिबंधों का मुख्य कारण राष्ट्रीय सुरक्षा बताया। उनका कहना था कि कुछ देश America के साथ पर्याप्त सुरक्षा जानकारी साझा नहीं करते, जिससे America में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच कठिन हो जाती है।

कई देशों के नागरिकों द्वारा visa की अवधि समाप्त होने के बाद भी America में रुकने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा, कुछ देशों की पृष्ठभूमि जांच प्रक्रियाएं अमेरिका के मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं।

Colorado के Boulder शहर में एक यहूदी विरोधी आगजनी हमले के बाद यह निर्णय लिया गया। हमले का आरोपी एक मिस्र का नागरिक था, जिसने वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रहना जारी रखा था। हालांकि मिस्र इस प्रतिबंधित देशों की सूची में नहीं है, लेकिन इस घटना ने Trump प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने जनवरी 2017 में एक कार्यकारी आदेश जारी कर सात मुस्लिम बहुल देश जैसे Iraq, Syria, Iran, Sudan, Libya, Somalia और Yemen के नागरिकों की America यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस प्रतिबंध के खिलाफ कई कानूनी चुनौतियां पेश की गईं, जिसमें इसे धार्मिक भेदभाव और मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखा गया। हालांकि, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के पहले यात्रा प्रतिबंध को वैध ठहराया था, जिससे वर्तमान प्रतिबंध को भी कानूनी समर्थन मिला।

इस प्रतिबंध से प्रभावित देशों के नागरिकों और America में उनके परिवारों पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके अलावा, शिक्षा, व्यापार और पर्यटन क्षेत्रों में भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखा गया।

Donald Trump द्वारा 12 देशों के नागरिकों पर लगाया गया यात्रा प्रतिबंध America की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया एक विवादास्पद निर्णय था। हालांकि इसका उद्देश्य सुरक्षा जोखिमों को कम करना था, लेकिन इसने कानूनी, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में कई चुनौतियों को जन्म दिया।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: america, national security, thefourth, thefourthindia, trump, trump policy, Trump travel ban, US, us immigration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 01 06 at 4.14.16 PM - The Fourth
World

बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा, 5 लोगो की मौत

3 वर्ष पहले

मधेपुरा DM की गाड़ी से हुआ हादसा, तीन की मौत, एक घायल

विदेश यात्रा हुई बेहद सस्ती, Air India दे रहा है special offer

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

WPL का पहला ही मैच हुआ blockbuster!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?