By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जेल से चुनाव लड़ रहा मध्यप्रदेश का यह प्रत्याशी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
NAMANKAN RADHESHYAM UMARIA 2023 10 8def5ef23b5a35b0bc6ad832cb240345 16x9 1 - The Fourth
Politics

जेल से चुनाव लड़ रहा मध्यप्रदेश का यह प्रत्याशी

राधेश्याम समेत 25 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था।

Last updated: नवम्बर 6, 2023 7:08 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल/ उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट सुर्खियों में है। वजह हैं राधेश्याम काकोड़िया, जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे प्रत्याशियों की तरह वे न तो प्रचार कर रहे हैं और न ही जनता के बीच नजर आ रहे हैं। क्योंकि काकोड़िया अभी उमरिया जिला जेल में बंद हैं। जेल से ही उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया है। चुनाव से 6 महीने पहले ही काकोड़िया ने मानपुर में आमद दी थी। अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, विस्थापन और बस्ती विकास जैसे मूलभूत मुद्दों को उठाया और आंदोलन किए। राधेश्याम काकोड़िया जेल में हैं। उनके न तो होर्डिंग नजर आते हैं, न ही पोस्टर। समर्थक उनका प्रचार कर रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

सभाओं की अनुमति कोर्ट से मांगी

एक समर्थक ने बताया कि काकोड़िया ने प्रचार के लिए चार सभाओं की अनुमति कोर्ट से मांगी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को फैसला लेने के लिए कहा है। साथ ही बाहर से उनकी सोशल मीडिया टीम उनके फेसबुक अकाउंट के जरिए लगातार प्रचार कर रही है। चुनाव संबंधी पोस्ट डाल रही है। 26 सितंबर को राधेश्याम काकोड़िया ने उमरिया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। उनके साथ करीब 10 हजार समर्थक मौजूद थे। प्रदर्शन का मुद्दा था- अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना में घोटाला। काकोड़िया ने घोटाले के आरोप आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह पर लगाए थे। जिला मुख्यालय पर काकोड़िया और गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शाम 5 बजे गोंगपा ने उनके नेतृत्व में रैली निकालने की तैयारियां कीं। इसी दौरान वहां पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने रैली निकालने की इजाजत नहीं दी थी। काकोड़िया ने भाषण देना शुरू कर दिया। भीड़ उग्र हो गई, पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस के एक्शन लेते ही आंदोलनकारी हिंसक हो गए और पुलिस से मारपीट की। इस घटना में एसपी, टीआई समेत 21 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए राधेश्याम समेत 25 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से काकोड़िया जेल में बंद हैं।

पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

4 मार्च को मध्यप्रदेश राज्य बाल आयोग की टीम डिंडौरी जिले के जुनवानी गांव पहुंची थी। टीम ने गांव में चल रहे क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल ‘जेडीईएस’ का निरीक्षण किया था। बाल आयोग की टीम के सामने स्कूल की 8 छात्राओं ने शिक्षक और पादरियों के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल समेत 4 टीचर्स पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत करने वाली बच्चियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते और राधेश्याम काकोड़िया वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और हंगामा किया। बच्चियों को छोड़ने का दबाव बनाया। पुलिस ने सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस मामले के 4 महीने बाद यानी जुलाई 2023 में गोंगपा ने काकोड़िया को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

TAGGED: bhopal, Chunav, Gondwana Gantantra Party, MP chunav, Radheshyam Kakodiya
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ब्राज़ील में आ रहा है H&M

3 वर्ष पहले

नेताजी के सिपाही का 100वें साल में आगमन, आज भी कायम है देशभक्ति का जज्बा

पुलिस स्मृति दिवस पर दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

चुनावी खर्च में तुलसी अव्वल, रमेश मेंदोला कंजूस!

UGC के नए नियमों से देश में मचा बवाल, सामान्य वर्ग ने जताई कड़ी आपत्ति

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 04 at 12.45.53 PM - The Fourth
Cities

‘Private Hospital में Caesarean Delivery का दबाव नहीं बनाया जाएं’ मुख्यमंत्री ने कहा…!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?