By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: लखनऊ : 90 साल की बुजुर्ग महिला की चाकू से गला रेतकर की हत्या
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
mahila - The Fourth
India

लखनऊ : 90 साल की बुजुर्ग महिला की चाकू से गला रेतकर की हत्या

यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर की है।

Last updated: अक्टूबर 16, 2023 1:57 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 90 साल की बुजुर्ग महिला शैल कुमारी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर की है। आपको बता दे की जब 90 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है उस समय वह घर में अकेली थी। इस घटना को एक या उससे ज्यादा बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की शैल कुमारी की जिस घर में घटना हुई है उस घर में वह अकेली रहती थी। हालांकि घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सिर पर वार कर और चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है।

बुजुर्ग महिला के 4 बेटे है

90 साल की बुजुर्ग महिला शैल कुमारी के अपने 4 बेटे हैं। जिनमें से एक बेटा रमेश अपने परिवार के साथ लंदन में रहता है। दूसरा बेटा मुकेश चंद्र शर्मा जो फॉरेंसिक विभाग से रिटायर्ड है डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहा है, अपने परिवार के साथ लखनऊ के ही जानकीपुरम इलाके में रहता है। जबकि, बाकी दोनों बेटे आलोक और महेश भी अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।

बेटे की गोद में तोड़ा मां ने दम

शैल कुमारी ने बेटे मुकेश की गोद में दम तोड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुकेश जब पहुंचे तो उन्होंने जैसे ही शैल कुमारी की गर्दन में हाथ लगाकर मां कहकर बुलाया तो उन्होंने बेटा कहकर झटका देने की कोशिश की और तभी सांसें थम गईं। शैल कुमारी मुकेश को बहुत चाहती थी। मुकेश भी सुबह-शाम उनका हालचाल लेने और उनकी जरूरत का सामान देने आते थे।

घरवालों का कहना है

घरवालों का कहना है की सुबह उनकी शैल कुमारी से फोन पर बात हुई। लेकिन शाम को जब उन्होंने कई बार काल की और उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया। जिसके बाद जब पड़ोसी घर में गए तो देखा कि शैल कुमारी जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस और घरवालों को दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हादसे की वजह साफ नहीं

डीसीपी ने इस घटना को चोरी की घटना नहीं बताई है, इस घटना पर उन्होंने हुए कहा, की यहाँ ऐसा नहीं लग रहा है कि कोई चोरी या डकैती हुई है, क्योंकि इस घर में कोई महंगा सामान नहीं है और नहीं हाथा पाई की कोई घटना नजर आ रही है। सब कुछ सही सलामत है अपराध कैसे और किसने किया इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं है।हालांकि पुलिस अधिकारी इस घटना की वजह को जानने की कोशिश कर रही है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: 90 year old, incident, knife, Lucknow, murdered, Shail Kumari, Uttar Pradesh, woman
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260523 WA0014 - The Fourth
Cities

Indore : 13 साल की लड़की की शादी 42 साल के अधेड़ से करवा दी

2 सप्ताह पहले

ब्राज़ील में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढी मुश्किलें

आज की तारीख – 23: भारतीय सेना, मुक्ति बाहिनी और बांग्लादेश की आज़ादी का मिशन!

इंदौर IIM के एक छात्र को मिला एक करोड़ रुपए का पैकेज !

मुंबई में झोपड़ी वालो के लिए बन रहा उनके सपनों का घर

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?