By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल

तस्वीर आम हुई, तो सवाल पूछा गया कि जब वहां हालात ठीक नहीं हैं, तो इस मुद्दे को क्यों उछाला।

Last updated: जुलाई 5, 2023 4:36 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बंगलुरु / भारतीय फुटबॉल टीम ने कल बड़ी चैंपियनशिप जीती है। हर तरफ तारीफ है, लेकिन जीत के जश्न में कुछ खिलाडिय़ों का मणिपुरी झंडा ओढऩा बवाल कर रहा है। जब टीम-फोटो हुआ, तो जैक्सन सिंह, महेश सिंह और उदंता सिंह ने मणिपुर का झंडा ओढ़ लिया। तस्वीर आम हुई, तो सवाल पूछा गया कि जब वहां हालात ठीक नहीं हैं, तो इस मुद्दे को क्यों उछाला।

खिलाड़ियों को सफाई

खिलाडिय़ों ने सफाई दी है कि हम तो एकता का संदेश देना चाहते थे। हर भारतीय की तरह मणिपुरी भी शांति चाहते हैं। बेवजह बदनाम किए जा रहे हैं। जैक्सन सिंह की तस्वीर पर ज्यादा बातें हो रही हैं। भारत की जीत में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। टीम-मैनेजमेंट की तरफ से भी कहा गया है कि कहीं कोई परेशानी नहीं है। पूरी टीम एक है… आगे से ये सब नहीं होगा। खेल को दूसरी चीजों से नहीं जोड़ा जाएगा।

फायरिंग में एक मौत

मणिपुर में लूटपाट, आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थौबल जिले में भीड़ ने इंडियन रिजर्व फोर्स के कैंप से हथियार और गोला बारूद लूटने की कोशिश की। फोर्स के जवानों ने हवाई फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। भीड़ ने खंगाबोक इलाके में जब सुरक्षा बल के शिविर पर हमला किया, तो पहले आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाई गईं। तभी भीड़ ने भी हमला किया और फायरिंग की। सुरक्षा बल की फायरिंग में एक दंगाई की मौत हो गई। असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है। दस दंगाइयों को घायल होने से अस्पताल में भर्ती किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स, असम राइफल्स की टुकडिय़ों को भेजा गया है। तीन मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक सौ से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हजारों लोग शिविर में रखे गए हैं। मणिपुर की मैतेई जनजाति 53 फीसद है। ये गैर जनजाति समुदाय के हैं। कुकी और नगा आदिवासी चालीस फीसद हैं। मैतेई सिर्फ घाटी में ही बस सकते हैं। दस फीसद घाटी, 90 फीसद पहाड़ी इलाका है। घाटी में बसे मैतेई पहाड़ों में नहीं बस सकते हैं। न ही जमीन-मकान खरीद सकते हैं। चालीस फीसद आबादी का 90 फीसद पहाड़ी इलाकों पर कब्जा है। यही झगड़े की जड़ है।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: #footballteam, #indianfootball, #jeaksonsingh, #manipur, #manipurflag, #manipurviolence, #saff, #saffchampionship, #saffwinner, #sunilchhetri, #violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 13 at 7.03.23 PM - The Fourth
Politics

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

2 वर्ष पहले

AI Summit में ‘रोबोट दावा’ बना विवाद, प्रो. नेहा सिंह सुर्खियों में

संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, कुल 2800 लोगों पर FIR

अज्ञात नायक : चुनाव लड़ने वाली पहली महिला और स्वतंत्रता सेनानी ‘कमलादेवी’ का परिचय

मानसून में बढ़ा डेंगू और टाइफाइड का खतरा!

You Might Also Like

IMG 20260516 WA0014 - The Fourth
Sports

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?