By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कर्नाटक से छुड़ाए गए शिवपुरी के 60 मजदूर, पैरों में बांध देते थे जंजीर !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
c2cd022d 74db 4c5a 952f 8f9a4c599a54 1705585327688 - The Fourth
India

कर्नाटक से छुड़ाए गए शिवपुरी के 60 मजदूर, पैरों में बांध देते थे जंजीर !

मजदूरी मांगने पर मजदूरों की जाती थी बेल्ट से पिटाई।

Last updated: जनवरी 20, 2024 6:24 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कर्नाटक में बंधक बनाए गए मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के 60 मजदूरों को कोलारस थाना पुलिस 18 जनवरी को सही सलामत वापस लेकर आई हैं। ये सभी मजदूर करीब तीन महीने पहले कर्नाटक में गन्ना कटाई की मजदूरी करने गए थे। जिसके कुछ दिन बाद अचानक उनका परिवार वालों से सम्पर्क टूट गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की शिकायत की थी। वहां से लौटे मजदूरों ने जो अपना दुख सुनाया वह रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। जब कोई मजदूर बीमार हो जाता था, तो मिल मालिक उसके पैरों में जंजीर बांध दिया करता था, और मजदूरी के रुपये मांगने पर उन्हें बेल्टों से बेरहमी से पीटा जाता था। जब मजदूर लौटे तो कुछ के पैरों में जंजीरें भी बंधी हुई थीं।

शिवपुरी से हर साल बड़ी संख्या में आदिवासी लोग मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं। जिले में ऐसे कई ठेकेदार हैं, जो मजदूरों को अपने साथ लेकर जाते हैं। कर्नाटक में भी जो मजदूर गए थे। वे इससे पहले भी इस तरह से मजदूरी के लिए बाहर दूसरे शहरों में जाते रहे हैं।

परिजनों ने बताया की मजदूरों ने 14-15 जनवरी यानि मकर संक्रांति पर अपने घर वापस आने की बात कही थी। लेकिन वाहं के दलाल ने उन्हें अने नहीं दिया, बल्कि उनके मोबाइल भी बंद करके अपने पास रख लिए। वहां से आए जाफरपुर के रहने वाले कैलाश ने बताया कि, सभी को सुबह 6 बजे उठा दिया जाता था, और रात 10 बजे तक खेतों में गन्ना कटवाया जाता था। मजदूरी के पैसे मांगने पर बेल्ट और गैस की लेजम से पीटा जाता था। इतना ही नहीं बलकि यह लोग महिलाओं तक को नहीं छोड़ते थे। उन्होंने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क करके उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवारजनों ने इसकी शिकायत शिवपुरी थाना में दर्ज कारवाई।

इस पूरी कार्रवाई में कोलारस थना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई, उनि राघवेंदर सिंह यादव, सउनि रामसिह भिलाला, प्रआर नरेश दुबे, राहुल परिहार, आर पुष्पेंद्र रावत, साइवर सेल शिवपुरी से विकास चौहन और आलोक सिंह विशेष भूमिका रही है।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि, मजदूरों के परिजनों ने शिकायत कि थी की कुछ लोगों को मजदूरी के लिए ठेकेदार कर्नाटक ले गया था। मगर वहां पहुंचते ही उनकी खबर मिलनी बंद हो गई। परिजनों की शिकायत पर मजदूरों की लोकेशन पता की गई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और वहां की स्थानीय पुलिस के साथ मजदूरों को रेस्क्यू किया।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: chained, freedom, Karnataka, Laborers, Shivpuri, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

मणिपुर कांड में महिलाओं की आपबीती…पुलिस है असली विलेन !

3 वर्ष पहले

AI के Misuse से personality rights का उल्लंघन एक चिंताजनक सवाल, सद्गुरु के मामले में कोर्ट ने दिया अहम ऑर्डर!

होल्कर कॉलेज इंदौर में दो छात्रों ने फैला दी प्रिंसिपल की मौत की झूठी ख़बर, परीक्षा कैंसल कराना था उद्देश्य

मध्यप्रदेश चुनाव मे “हनुमान” का चर्चा

Money Laundering केस मे vivo और lava कंपनी के अधिकारी सहित 4 लोग गिरफ्तार

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?