By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: होल्कर कॉलेज इंदौर में दो छात्रों ने फैला दी प्रिंसिपल की मौत की झूठी ख़बर, परीक्षा कैंसल कराना था उद्देश्य
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 17 at 3.18.20 PM - The Fourth
Cities

होल्कर कॉलेज इंदौर में दो छात्रों ने फैला दी प्रिंसिपल की मौत की झूठी ख़बर, परीक्षा कैंसल कराना था उद्देश्य

दोनो पहले भी कई तरह से कॉलेज के खिलाफ हरकते करते रहे है

Last updated: अक्टूबर 21, 2025 2:41 अपराह्न
By Rajneesh 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर शहर के 135 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित शासकीय होलकर साइंस कॉलेज से एक श्रम शर्मनाक घटना सामने आई है। कॉलेज के दो छात्रों ने कॉलेज के लेटर हेड पर फर्जी तरीके से प्राचार्या के आकस्मिक देहांत का कारण बताते हुए परीक्षा स्थगित करने का नोटिस विद्यार्थियों के WhatsApp ग्रुप और छात्रों को शेयर कर दिया।

दोनों छात्र BCA के तीसरे वर्ष में है। दोनों के नाम मयंक कछावा और हिमांश जायसवाल है। दोनो पहले भी कई तरह से कॉलेज के खिलाफ हरकते करते रहे है लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। छात्रों ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन की मौत का फर्जी पत्र तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह फर्जी पत्र इतनी तेजी से फैला कि कई लोग प्राचार्य के घर शोक जताने तक पहुंच गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को कल रात अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में हिमांश ने बताया की वह एडिटिंग सीख रहा है उसने कॉलेज के नोटिस बोर्ड का फोटो लेकर उसे एडिट किया और अपने दोस्त मयंक को भेज दिया इसके बाद वह सो गया। मयंक ने वह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी।

प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने बताया कि जब यह झूठी खबर वायरल हुई तो कई लोग उन्हें मृत मानकर शोक जताने उनके घर पहुंच गए। उन्होंने कहा,“मेरे परिवार के सदस्य और मैं बेहद तनाव में आ गए। इस तरह का फर्जी पत्र बनाकर छात्रों ने न सिर्फ मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई, बल्कि संस्थान की साख को भी नुकसान पहुंचाया है”। प्राचार्य ने तत्काल भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्रिंसिपल डॉ अनामिका जैन ने कहा कि यह मजाक का विषय नहीं था, इससे उन्हें बहुत मानसिक परेशानी हुई। गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसके शिकायत साइबर सेल में की गई जिसपर से पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा रुकवाने और कक्षाएं स्थगित कराने की साजिश के तहत यह फर्जी पत्र बनाया था। दोनों छात्रों ने माना कि उन्होंने मिलकर लेटर तैयार किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया ताकि परीक्षा टल जाए। पुलिस का कहना है कि छात्रों की इस हरकत ने शिक्षण संस्थान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि ये दोनों छात्र लंबे समय से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।

फिल्हाल कॉलेज की अनुशासन समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों छात्रों को 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: cyber crime, fake death news, fake notice, holkar science college, indore, principal hoax, social media misuse, student prank, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

77 992 - The Fourth
Lifestyle

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाए ये 4 चीजे

3 वर्ष पहले

Brazil की मशहूर influencer और मॉडल Luana Andrade की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

आतंक के दलाल को फिर Bailout, क्या IMF पर विश्वास करना चाहिए?

पिता की मौत के बाद मां का मंगलसूत्र पहनने लगा: पलाश सेन 

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?