By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: किसान आंदोलन: 10 मार्च को पूरे देश में ट्रेनें रोकेंगे !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1709556281664 - The Fourth
India

किसान आंदोलन: 10 मार्च को पूरे देश में ट्रेनें रोकेंगे !

किसान अपनी मांगों को लेकर बॉर्डर पर 13 फरवरी से डटे हुए हैं।

Last updated: मार्च 4, 2024 7:26 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर अंबाला के शंभू और जींद के खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से डटे हुए हैं। दिल्ली जाने पर अड़े किसानों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने दोनों बॉर्डर सील कर रखे हैं। वहीं इस बीच अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बड़ा ऐलान किया है।

डल्लेवाल ने कहा कि, “हमारा दिल्ली चलो मार्च टला नहीं है। वो जस का तस है। हम पीछे नहीं हटने वाले। सरकार को घुटनों पर लाने के लिए मार्च के महीने में किसानों का विरोध प्रदर्शन और तेज होगा। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हम किसान अपनी ताकत बढ़ाएंगे। बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।”

6 मार्च को दिल्ली जाएंगे किसान

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि, सरकार कहती है कि, हम किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुस रहे हैं और अशांति पैदा कर रहे हैं। इसलिए हमने यह रणनीति बनाई है कि, 6 मार्च को किसान पूरे देश से ट्रेन, बस, हवाई मार्ग से शांतिपूर्वक दिल्ली आएंगे और तब हम यह देखेंगे कि सरकार हमें वहां बैठने की इजाज़त देगी या नहीं।

10 मार्च को पूरे देश में ट्रेनें रोकेंगे किसान

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 10 मार्च को पूरे देश में ट्रेनें रोकने का भी ऐलान किया है। डल्लेवाल ने पूरे देश के किसानों से कहा है कि, वह 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से देशभर में ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन करें और ट्रेनों का चक्का जाम करें। डल्लेवाल ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।

किसानों की क्या मांगें हैं?

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने सहित किसानों की कई मांगें हैं। बता दें कि 2020-21 में दिल्ली में बड़ा किसान आंदोलन हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 3 कृषि कानूनों को वापस ले लिया था। अब इस बार देखना यह होगा क्या करती है सरकार? सरकार किसानों की बात मानती है या किसानों को सरकार अपनी बात मनवाती हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Ambala, delhi, farmer protest, farmers, Haryana Police, Indian Railway, Jagjit Singh Dallewal, Khanauri border, punjab, Shambhu Border, thefourth, thefourthindia, trains
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GGOzFcsXEAAPgS8 65cc4ab2d3ab5 - The Fourth
Fourth Special

डिलेवरी के अगले दिन परीक्षा, 23 की उम्र में जज !

2 वर्ष पहले

उत्तराखंड में अबतक की सबसे बड़ी Digital Arrest, पीड़ित से 47 लाख ठगे

Maharashtra: बीड में कर्फ्यू… इंटरनेट बंद, दो NCP विधायकों और एक पूर्व मंत्री का घर जलाया

भारत जोड़ो यात्रा में रेपिस्ट को बचाने वाला…महिला नेता ने कांग्रेस छोड़ी 

दुनिया के ज्यादातर तख्तापलट मे अमेरिका का हाथ

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?