By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Maharashtra: बीड में कर्फ्यू… इंटरनेट बंद, दो NCP विधायकों और एक पूर्व मंत्री का घर जलाया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
maratha 1698679465 - The Fourth
India

Maharashtra: बीड में कर्फ्यू… इंटरनेट बंद, दो NCP विधायकों और एक पूर्व मंत्री का घर जलाया

जालना में पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की हैं।

Last updated: अक्टूबर 31, 2023 5:57 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के लिए चल रहा आंदोलन हिंसक में बदल गया है। सबसे प्रभावित बीड़ जिले में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। वहीं जालना में पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की। मराठाओं को आरक्षण देने के लिए सरकार अध्यादेश भी ला सकती है।

कौन हैं मराठा?

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे मनोज जरांगे का कहना है कि, मराठा और कुनबी एक ही हैं। संभाजी ब्रिगेड से जुड़े Praveen Gaikwad ने बताया था, ‘मराठा कोई जाति नहीं है। राष्ट्रगान में मराठा को भौगोलिक इकाई के तौर पर बताया गया है। जो लोग महाराष्ट्र में रहते हैं, वो मराठा हैं।’

रिटायर Justice SN Khatri की अध्यक्षता वाले राज्य पिछड़ा आयोग ने 1 जून 2004 को मराठा-कुनबियों और कुनबी-मराठाओं को OBC श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दी थी।

इस बीच, शिंदे सरकार हर रात काम करती रही। CM Eknath Shinde और Deputy CM Devendra Fadnavis ने देर रात एक बैठक की। सरकार आज दोपहर तक Cabinet बैठक बुला सकती है। विधानसभा का स्पेशल सेशन बुला सकती है। सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश भी ला सकती है।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता Manoj Jarange पिछले छह दिन से जालना के अंतरौली में भूख हड़ताल पर हैं। CM ने मंगलवार सुबह उनसे फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पानी पिया।

राज्य परिवहन निगम की 2 दिनों में 13 बसों में तोड़फोड़

राज्य परिवहन निगम की 13 बसों में दो दिनों में तोड़फोड़ की गई है। इसके परिणामस्वरूप 250 में से 30 डिपो को बंद करना पड़ा है। पथराव के बाद पुणे-बीड बस सेवा बंद हो गई है। सोमवार रात मराठा समुदाय के लोगों ने बीड बस डिपो में हिंसा की। करीब 1000 लोगों की भीड़ ने डिपो में घुसकर 60 से अधिक बसों के कांच फोड़ दिए। स्टेशन का नियंत्रण कक्ष भी ध्वस्त हो गया।

वहीं, उमरगा तहसील के तुरोरी गांव में आंदोलनकर्ताओं ने कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी। 46 यात्री बस में सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने के लिए आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जला दी।

NCP के 2 विधायकों के जलाए घर

हिंसा में तीन विधायकों के घरों और कार्यालयों को निशाना बनाया गया। आंदोलनकारियों ने 30 अक्टूबर को NCP के दो विधायकों के घरों में आग लगा दी। बीड जिले के माजलगांव से NCP विधायक प्रकाश सोलंके के बंगले में सुबह करीब 11 बजे घुसकर पथराव किया और आग लगा दी। इसके बाद बीड में ही दोपहर बाद NCP के एक और विधायक संदीप क्षीरसागर का घर जला दिया। हालांकि, दोनों विधायक सुरक्षित हैं।

प्रकाश सोलंके अजीत पवार गुट के हैं, वहीं क्षीरसागर शरद पवार गुट के हैं। बीड में ही आंदोलनकारियों ने नगर परिषद भवन और NCP दफ्तर में भी आग लगाई। इस साल अगस्त से ही मराठा आरक्षण आंदोलन चल रहा है। आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं।

You Might Also Like

राजा रघुवंशी के बाद चर्चा में आया Siya Ketan Case

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

TAGGED: curfew, Maharashtra, Maratha community, NCP MLA, OBC, reservation
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

5jkd2v68 dtc electric bus 625x300 26 May 22 - The Fourth
India

दिल्ली में शुरू हुई 400 इलेक्ट्रिक बसे

3 वर्ष पहले

मौत का MTH: बच्चों का कब्रगाह बना इंदौर का अस्पताल !

भारत के नए CEC ज्ञानेश कुमार: एक नजर उनके सफर पर

केंद्रीय मंत्रिमंडल निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का बजट किया पेश

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?