By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: किसानों की बदहाली: बारह करोड़ किसान सिर्फ पांच एकड़ खेती करते हैं
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

किसानों की बदहाली: बारह करोड़ किसान सिर्फ पांच एकड़ खेती करते हैं

Last updated: जून 16, 2023 4:40 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन यह भी जुमला ही साबित हुआ। हरित-क्रांति के बाद देश में खेती से उत्पादन बढ़ा है, लेकिन फसलों की कीमत 19 फीसद बढ़ी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में वेतन बढ़ोतरी 150 फीसद से ज्यादा हुई है। 2021 में देश में 10881 किसानों ने खुदकुशी की। 2018 के मुकाबले उद्यमियों की आत्महत्या में 54 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसानों की कर्ज माफी के साथ फसलों की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि पार्क, म्यूजियम, स्टेडियम, मूर्ति लगाने के लिए सरकार के पास खजाना है, लेकिन गोदाम बनाने के लिए नहीं है। देश में अब 11 करोड़ 89 लाख किसान पांच एकड़ में खेती करते हैं।

हर 41 मिनट में खुदकुशी !

कृषि उत्पादन बढ़ा है, फिर भी किसान क्यों भूखा मरने को मजबूर हैं। हर 41 मिनट में एक किसान आत्महत्या करता है, फिर भी भारत कृषि प्रधान देश कहलाता है। किसान की औसत मासिक आय 2115 रुपए है। एक एकड़ खेती करने की लागत 4400 रुपए है। फसल अच्छी हुई, तो 10500 रुपए कमाई होती है। आज भी 52 फीसद किसान मॉनसून के भरोसे हैं। बारिश अच्छी हुई तो कमाई होती है। इस सब के बावजूद दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर भारत में बिकते हैं। खेती घाटे का सौदा होने से रोजनदारी, मजदूरी करने वाले शहरों में दिहाडी करते हैं। एनसीआरबी के मुताबिक कॉर्पोरेट सेक्टर में होने वाली आत्महत्या की बजाय किसानों की संख्या ज्यादा है।

75 साल बाद भी हाल बेहाल

अन्नदाता, जो देश भर के लोगों का पेट भरता है, उसकी बदहाली आजादी के 75 साल बाद भी नहीं सुधरी है। अब खेती की जमीन पर उद्योग लग रहे हैं। बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल बन रहे हैं। खेती के लिए जमीन कम होती जा रही है। औद्योगिकीकरण की तेज रफ्तार ने भी खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। किसानों के सहायक उद्योग खत्म हो गए हैं। किसान आलू सस्ता होने पर फेंक देता है। टमाटर को मंडी या सड़क पर कुचलने के लिए डाल देता है, लेकिन चिप्स या टोमैटो सॉस बनाने के उद्योग का नहीं सोचता है। सरकार भी कृषि आधारित उद्योग लगाने में उसकी मदद नहीं करती है। किसान कब तक खुदकुशी करेगा? उसे मरने से बचाने के लिए कृषि आधारित उद्योग एक बड़ा विकल्प है, लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं है।

You Might Also Like

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

सांकेतिक भाषा मनुष्य की सबसे अहम खोजों में से एक

TAGGED: #farmers, #kisaan, #newdelhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

images - The Fourth
World

COVID 19 के दौरान ऋषि सुनक ने कहा कि, लोगो को मरने दो

2 वर्ष पहले

भारतीय साहित्य के लिए गर्व का पल, बानू मुश्ताक International Booker Prize से हुई सम्मानित

KOREAN सिंगर AOORA ने भारतीय संस्कृति को दी वैश्विक पहचान, ‘Shiva Shivam Tandava’ से रचा नया इतिहास

दुनिया का पहला चलता फिरता अस्पताल, 200 लोगो का एकसाथ इलाज हो सकता है

पेड़ों की रक्षा का जापानी तरीका: Nemawashi

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.00.16 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : न्यूज़ीलैंड बना पहला देश जिसने महिलाओं को दिया वोट देने का अधिकार

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 15 at 4.11.24 PM - The Fourth
Fourth Special

रंग, रस और राष्ट्र का आईना…दूरदर्शन, भारत देश के चैनल की 66वीं सालगिरह

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 13 at 4.53.21 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : लौह पुरुष सरदार पटेल की निर्णायक पुलिस कार्रवाई और हैदराबाद का विलय

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 06 at 5.17.54 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : 1965 का भारत-पाक युद्ध, आज ही के दिन भारत के पराक्रम ने पाकिस्तान को खदेड़ा था

6 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?