By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सागर में मंदिर से लगी दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
c93b4583501f93b381da323b15a3021a - The Fourth
India

सागर में मंदिर से लगी दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत!

शाहपुर गांव में एक मंदिर परिसर के पास धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई है।

Last updated: अगस्त 5, 2024 4:57 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहपुर के हरदौल मंदिर परिसर से लगी दीवार अचानक से गिर गई। इस हादसे में 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि, यह घटना रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक मंदिर परिसर के पास धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुबह हुई है। दीवार गिरने से बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और रहली के उपजिलाधिकारी (SDM) को हटाने का आदेश दिया है।

50 साल पुरानी कच्ची दीवार गिरी

दरअसल शाहपुर गांव के मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए 8 से 14 साल की उम्र के काफी बच्चे भी पहुंचे थे। वहीं सुबह जब वह शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर से सटी करीब 50 साल पुरानी एक कच्ची दीवार बच्चों के उपर गिर गई।

सीएम ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान

इस घटना की जानकारी मिलते ही रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे। इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुःख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है और जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

PHC के डॉक्टरों को निलंबित किया

हादसे के बाद बाद घायल बच्चों को जब आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। केवल एक कर्मचारी मौको पर मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अक्सर आते हैं और सिर्फ दस्तखत करके चले जाते हैं। अस्पताल में घायल बच्चों की मरहम-पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था। इसके अलावा उन्होंने शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नगर निकायों को जर्जर भवनों का पता लगाने और कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Chief Minister Mohan Yadav, children death, madhya pradesh, mud wall collapsed, Sagar, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

cricket 1418155425 sm - The Fourth
Sports

Olympics मे वापसी के लिये तैयार क्रिकेट

3 वर्ष पहले

मोदी के नौ और शिवराज के उन्नीस साल के दम पर भाजपा !

रेप पीड़िताओं के लिए Jharkhand Highcourt की नई गाइडलाइंस, 2-फिंगर टेस्ट पर रोक

डोनाल्ड ट्रंप अब नहीं लड़ पाएंगे 2024 के राष्ट्रपति का चुनाव !

Rap legend ‘बोहेमिया’ और ‘रफ्तार’ के बीच तकरार खत्म

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?