By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: किसानो को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी सरकार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
pexels sajals gallery 7415330 scaled 2 - The Fourth
India

किसानो को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी सरकार

पीएम-किसान निधि को बढ़ाने की हो सकती घोषणा।

Last updated: जनवरी 12, 2024 7:03 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश के 11 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार पीएम-किसान के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। उसमें पीएम-किसान निधि को बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। अभी इसमें हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये मिलते हैं। इसे बढ़ाकर 8,000 से 9,000 रुपये किया जा सकता है। सूत्रों के मानें तो महिला लाभार्थियों के लिए इस रकम को 10,000 से 12,000 हजार किया जा सकता है। इस स्कीम की घोषणा 2019 में की गई थी और लोकसभा चुनावों से पहले इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई थी।
पीएम-किसान की रकम छह हजार रुपये से बढ़ाकर 8,000-9,000 रुपये की जा सकती है। किसानों को चार किस्तों में 8,000 रुपये या तीन किस्तों में 9,000 रुपये दिए जा सकते हैं। पीएम-किसान की महिला लाभार्थियों के लिए इसे बढ़ाकर 10 से 12 हजार रुपये किया जा सकता है। सरकार ने इस साल बजट में पीएम-किसान के लिए 60,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अगर इस राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जाता है तो सालाना आवंटन बढ़ाकर 88,000 करोड़ रुपये करना होगा। इसी तरह पीएम-किसान की राशि 9,000 रुपये किए जाने पर सालाना आवंटन 99,000 करोड़ रुपये होगा।

आ चुकी हैं 15 किस्तें

सरकार का टैक्स और रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। हालांकि इससे राजकोषीय घाटे की स्थिति गड़बड़ा सकती है। सरकार ने इस साल इसे जीडीपी का 5.9 परसेंट रखने का लक्ष्य रखा है और आगे इसमें कमी लाने की प्रतिबद्धता जताई है। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हो सकती है। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पीएम-किसान के तहत पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम माना जाता है। पिछले पांच साल में सरकार 15 किस्तों में 2.8 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है।

सभी किसानों को शामिल किया

शुरुआत में पीएम-किसान योजना को केवल सीमांत और छोटे किसानों के लिए शुरू किया गया था लेकिन बाद में सभी किसानों को इसमें शामिल कर लिया गया। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत पैसे तभी दिए जाते हैं जब राज्य सरकार आवेदन करने वाले किसान के रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर को सही पाकर उसे वेरीफाई कर दे। कृषि स्टेट सबजेक्ट होने की वजह से लाभ तब तक नहीं मिलता है जब तक राज्य सरकार उस रेकॉर्ड को वेरीफाई नहीं कर दें। राज्य सरकार के वेरीफाई करने के बाद स्नञ्जह्र जेनरेट होता है और केंद्र सरकार पैसा अकाउंट में डाल देती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Aadhaar number, bank account, farmers, Finance Minister, india, Modi government, Nirmala Sitharaman, state government, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

21 02 2024 ameen sayani 23657864 - The Fourth
Entertainment

भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!

2 वर्ष पहले

इंदौर में रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में धक्का-मुक्की के बाद हत्या !

इराक गल्फ कप फाइनल से पहले भगदड़ में एक की मौत दर्जनों घायल 

केरल में भूस्खलन से मची तबाही, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

26 जनवरी: एक दिन, जो भारत की पहचान बन गया

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?