By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 15 दिन में 18 लाख से अधिक मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 10 - The Fourth
India

सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 15 दिन में 18 लाख से अधिक मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक

9 मई को टेलिकॉम कंपनियों के 28,220 मोबाइल बैंड को बंद करने का निर्देश दिया था।

Last updated: मई 21, 2024 7:57 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

देश में लगातार ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम के मामले बढते जा रहे हैं। जिसके बाद से यह सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया हैं। लेकिन अब इन मामलो से निपटने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। सरकार करीब 18 लाख से ज्यादा सिम और मोबाइल कनेक्शन को अगले 15 दिन में बंद करने वाली है और पहली बार होगा जब इतनी ज्यादा संख्या में सरकार मोबाइल और सिम कनेक्शन को एक साथ बंद करेगी।

बता दे कि, हाल ही में टेलिकॉम विभाग की ओर से 9 मई को टेलिकॉम कंपनियों जैसे जियो, एयरटेल और Vi के 28,220 मोबाइल बैंड को बंद करने का निर्देश दिया था। साथ ही करीब 20 लाख मोबाइल कनेक्शन का दोबारा से वेरिफिकेशन करने का निर्देश भी दिया गया था। इसके पीछे का कारण मोबाइल हैंडसेट से हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड है।

पिछले साल में 10,319 करोड़ रुपये के साइबर क्राइम हुए 

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में साइबर क्राइम का शिकार हुए लोगों को लगभग 10,319 करोड़ रुपये का चूना लगा था। संसद की एक समिति ने बताया था कि, साल 2023 में वित्तीय अपराधों की लगभग 6.94 लाख शिकायतें दर्ज की गईं है। पिछले साल भी टेलीकॉम कंपनियों ने साइबर क्राइम से जुड़े 2 लाख से ज्यादा सिम बंद किए थे। इसके बाद हरियाणा के मेवात में लगभग 37 हजार संदिग्ध सिम बंद किए गए थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियों और टेलीकॉम कंपनियों से बचने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले लोग दूसरे टेलीकॉम सर्किल में जाकर सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही एक ही फोन में कई सिम बदलते रहते हैं। यह लोग सिर्फ कुछ कॉल करने के बाद अपनी सिम बदल देते हैं। 

15 दिनों में फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड को बंद करने का टास्क दिया

केंद्र की मोदी सरकार के इस प्लान के तहत सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की पहचान की जाएगी। टेलिकॉम कंपनियां मोबाइल कनेक्शन और सिम कार्ड का रीवेरिफिकेशन करेगी, उसके बाद फर्जी सिम्स को ब्लॉक करेगी। टेलिकॉम कंपनियों की ओर से अगले 15 दिनों में फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड को बंद करने का टास्क दिया गया है।

आखिर क्यों लेना पड़ा सरकार को यह ऐक्शन

संचार विभाग (Department of Telecommunication) के अधिकारियों ने बताया कि, साइबर अपराधी फ्रॉड करने के लिए अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल का SIM यूज कर रहे थे। वह लोग मोबाइल नंबर और हैंडसेट बार-बार बदल रहे थे, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके। उदाहरण के तौर पर झारखंड और पश्चिम बंगाल का सिम कार्ड दिल्ली-एनसीआर में यूज किया जा रहा था। जांच एजेंसियों की पकड़ में नहीं आने के लिए वे केवल एक आउटगोइंग कॉल करके सिम कार्ड और हैंडसेट बदल देते थे। 

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: cyber crime, government, mobile, online fraud, SIM, simultaneously, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gautam gambhir kolkata and kkrs favourite son returns to his den courtesy getty images 224100995 16x9 0 - The Fourth
Sports

Gambhir ने छोड़ा लखनऊ का दामन, KKR मे हुई घर वापसी

3 वर्ष पहले

स्वास्थ्य जीवन शैली को अपनाएं अपने दिनचर्या में

मुंबई में घुसे आतंकी, पुलिस कंट्रोल रूम को मिली हमले की धमकी

पुतिन – ट्रम्प की नजदीकियां बढ़ा रही हैं चीन की चिंता!

फतेहपुर सीकरी दरगाह की जगह क्या कामाख्या देवी का मंदिर था ?

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?