By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: लद्दाख की पुकार कब सुनेगी सरकार?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2c5hna1o ladakh statehood march - The Fourth
India

लद्दाख की पुकार कब सुनेगी सरकार?

21 दिनों के भूख हड़ताल (आमरण अनशन) में है सोनम वांगचुक।

Last updated: मार्च 13, 2024 7:40 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पिछले सवा महीने से पूरे लद्दाख में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और पर्यावरणविद् “सोनम वांगचुक” अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोनम के भूख हड़ताल के वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें वह और लद्दाख की जनता लद्दाख की गला देने वाली ठंड के बीच में अनशन में बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या है इस हड़ताल के पीछे का कारण? दरअसल, लद्दाख की कुछ मांगे है जिन्हें मनवाने के लिए लद्दाख में यह प्रदर्शन चल रहा है।

क्या है मांगे?

सोनम और लद्दाखवासियों की सरकार से मांग हैं कि, लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश से हटाकर एक पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। ताकि लद्दाख को स्वायत्तता, विधायी शक्ति और सुरक्षा मिल सके। इसके अलावा उनकी मांग है कि, लद्दाख में 6वीं अनुसूची लागू की जाए। 6वीं अनुसूची लागू होने के बाद लद्दाख स्वतंत्र होकर राज्य की जरूरतों के मुताबिक नियम बना सकेगा। इसके अंतर्गत लद्दाख को भूमि, जंगल, नहर का पानी, स्थानांतरित खेती, ग्राम प्रशासन, संपत्ति की विरासत, विवाह और तलाक, सामाजिक रीति-रिवाज जैसे आदि मामलों में नियम बनाने की स्वतंत्रता मिलेगी। जिससे लद्दाख की संस्कृति, पहचान और भूमि अधिकारों की रक्षा होगी। इसके अलावा इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के लिए नौकरी में आरक्षण, लेह और कारगिल के लिए सेपरेट संसदीय सीटें और पर्यावरण की सुरक्षा जैसी मांगे भी शामिल हैं।

सरकार की प्रतिक्रिया

इस प्रदर्शन के बीच सोनम की सरकार से दो बार बातचीत हुई है। लेकिन उन्हें उन दोनों बैठक में निराशा ही प्राप्त हुई। बातचीत की एक बैठक में ग्रह मंत्री अमित शाह ने नौकरी और पर्यावरण जैसी समस्याओं के लिए लद्दाख में 6वीं अनुसूची लागू करने की बात मान ली थी। लेकिन उन्होंने सुरक्षा उद्देश्यों को देखते हुए, लद्दाख को राज्य का दर्जा देने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था।

क्या है लद्दाख में अभी की स्थिति?

लद्दाख और सोनम अभी भी विरोध प्रदर्शन में लगे हुए हैं। लद्दाख में प्रदर्शन हिंसा या आक्रामकता से नहीं बल्कि भूख हड़ताल से हो रहा है। सोनम 21 दिनों के भूख हड़ताल (आमरण अनशन) पर बैठे हुए हैं। सोनम ने जलवायु को बचाने के लिए इस अनशन का नाम “climate fast” रखा है। इस अनशन में लद्दाख की जनता भी सोनम का साथ दे रही है। आज इस हड़ताल में लद्दाख विश्वविद्यालय के 195 छात्र भी शामिल हो गए हैं। आज इस हड़ताल का 8वां दिन है, लेकिन अभी तक लद्दाख को सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

देश के कुछ बड़े नेता द्वारका में डुबकी लगाते और असम में सफारी करते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन लद्दाखवासियों से इस विषय में बातचीत करते हुए कब नजर आएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: hunger strike, Indian Government, ladakh, thefourth, thefourthindia, tribal population
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

वेटर से मारपीट के बाद सस्पेंड हुए आईएएस और आईपीएस !

3 वर्ष पहले

दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष से बदसलूकी, नशेड़ी ने घसीटा !

विधायक के बिगड़े बोल…अच्छी सड़क के कारण सड़क हादसे 

वाह रे आशिक…Girlfriend के लिए करोड़ों की चोरी, पुलिस भी हैरान

Nepal में भूकंप से मची तबाही, 141 लोगो की मौत !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?