By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 20, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत से पाकिस्तान गए 62 हिंदू ‘कटासराज मंदिर’ में मनाएंगे महाशिवरात्रि !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
India

भारत से पाकिस्तान गए 62 हिंदू ‘कटासराज मंदिर’ में मनाएंगे महाशिवरात्रि !

पाकिस्तान में गिरे थे शिव जी के आंसू।

Last updated: मार्च 7, 2024 4:18 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पाकिस्तान में भी इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पाकिस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 6 मार्च को भारत से 62 हिंदू वाघा बॉर्डर के रास्ते से लाहौर के लिए निकले है। 6 से 12 मार्च तक श्री कटासराज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किये गए हैं।

इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए इस की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, लाहौर में महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह 9 मार्च को कटासराज मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जो मंदिर लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में है। जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

सभी तीर्थयात्री 9 तारीख को होने वाले आयोजन के बाद 10 मार्च को लाहौर वापस लौटेंगे और लाहौर आने के बाद वह सभी लोग 11 मार्च को लाहौर में बने कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके साथ ही यह सभी लोग लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर भी घूमेंगे और 12 मार्च को भारत वापस लौट आएंगे।

कटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पोटोहर पठार क्षेत्र में बने मंदिरों में से मशहूर मंदिर है। यह मंदिर काफी बड़े क्षेत्र में बना हुआ है और यह कटास नाम के तालाब से घिरा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि, इस मंदिर का तालाब शिव के आंसुओं से बना था, जब वह माता सती की मृत्यु के बाद दुखी होकर पृथ्वी पर भटक रहे थे। इसलिए इस मंदिर का नाम कटासराज मंदिर पड़ा।

आपको बता दे की पाकिस्तान में एक नहीं बल्कि कई सारे हिन्दु मंदिर है। जहाँ आज भी लोग पूजा अर्चना करते है। आइए आपको बताते है कि, पाकिस्तान में कौन-कौन से हिंदू मंदिर है।

  1. हिंगोल माता मंदिर जो की पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बना है। यह मंदिर हिंगोल नदी और हिंगोल नेशनल पार्क के बीच स्थित है। सती माता के मरने के बाद भगवान शिव के तांडव के दौरान इसी जगह पर माता सती का सिर गिर गया था। इसलिए इसे हिंगलाज माता का मंदिर भी कहा जाता है।
  2. पाकिस्तान के सैयदपुर में भगवान राम का भी मंदिर है और यह मंदिर सन 1580 में राजा मान सिंह द्वारा बनाया गया था।
  3. गोरखनाथ मंदिर पाकिस्तान के पेशावर में बना है। हालांकि इसे सन 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद बंद कर दिया गया था। लेकिन साल 2011 में हाई कोर्ट के आदेश के बाद फिर से खोल दिया गया।
  4. पाकिस्तान में सबसे पुराने हिंदू मंदिर की बात करे तो पंचमुखी हनुमान मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 1500 साल पहले हुआ था।
  5. पाकिस्तान में बने वरुण देव मंदिर 1000 साल पुराना है। देश के बंटवारे के बाद इस मंदिर को पाकिस्तान सरकार ने बंद करवा दिया था, लेकिन हिंदू काउंसिल की मांग की वजह से इसे भी साल 2007 में फिर से खोल दिया गया है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Hindu Temple, india, Katas Raj Mandir, Lahore, Mahashivratri, pakistan, thefourth, thefourthindia, Wagah Border
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 01 19 at 6.02.16 PM - The Fourth
World

ज़ाम्बिया में फैला हैजा, 400 से ज्यादा लोगों की मौत

3 वर्ष पहले

इंदौर में कार पर ओवरलोडेड ट्रक पलटा, 1 महिला की मौत !

छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले में CBI की रेड !

अफगानिस्तान में आए भूकंप के तीन बढ़े झटके 2,445 लोगों की गई जान

हरियाणा निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबा कायम

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

2 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

2 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?